'रेसलिंग छोड़कर जॉब करने के बारे में सोच लिया था'- 666 दिन तक चैंपियन रहने वाले WWE रेसलर ने अपने करियर को लेकर किया खुलासा

WWE
WWE सुपरस्टार ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Gunther Opened About Difficult Decision: WWE मेन रोस्टर में अभी तक गुंथर (Gunther) को अच्छी सफलता मिली है। 666 दिन तक वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे। अब धीरे-धीरे वो टॉप सुपरस्टार बनने की राह पर चल रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने कठिन निर्णय को लेकर बड़ा खुलासा किया।

Ad

साल 2019 में गुंथर ने WWE में कदम रखा था। इससे पहले वॉल्टर नाम से उन्होंने ज्यादातर यूरोप में रेसलिंग की। गुंथर ने हमेशा अपने काम से सभी को प्रभावित किया। साल दर साल वो अपने ऊपर परिवर्तन लाए। आज WWE में उन्होंने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। साल 2013 से 2014 के बीच में उन्हें बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था।

SHAK Wrestling को दिए गए इंटरव्यू में गुंथर ने बताया कि वो कैसे नाईट शिफ्ट में काम करते थे और वीकेंड में रेसलिंग करते थे। उन्होंने कहा,

इस चीज का मेरे ऊपर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा था। रेसलिंग को आगे बरकरार रखना काफी मुश्किल हो गया था। मैं हमेशा प्रोफेशनल रेसलिंग से अपना घर चलाना चाहता था लेकिन ये चीज दूर तक कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। मैंने इसके बाद रेसलिंग छोड़कर जॉब पर फोकस करने के बारे में सोच लिया था। मैंने जॉब में ही अपना करियर आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया था।

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL में गुंथर को बड़ा झटका लगा था। सैमी ज़ेन ने उनके 666 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। गुंथर का ये रन बहुत ही शानदार रहा था। उन्होंने कुछ बड़े स्टार्स को हराकर हमेशा अपने ताकत दिखाई। कंपनी ने अभी भी उन्हें पुश देना जारी रखा है। मई में उन्होंने King of the Ring टूर्नामेंट का फाइनल रैंडी ऑर्टन को हराकर जीता था।

Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में चैंपियन बन पाएंगे गुंथर?

SummerSlam 2024 में उनकी बड़ी परीक्षा होगी। डेमियन प्रीस्ट अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को उनके खिलाफ डिफेंड करेंगे। अभी तक इन दोनों की राइवलरी शानदार रही है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गुंथर नए चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो वो फिर मेन रोस्टर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच देंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications