Jacob Fatu Wins US Title: WWE WrestleMania 41 में खूंखार स्टार जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने जलवा बिखेरा। उनका सामना एलए नाइट (LA Knight) से यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए देखने को मिला था। इस मुकाबले में फाटू ने जीत दर्ज करके WWE करियर में पहली बार कोई सिंगल्स टाइटल जीत लिया। जेकब फाटू ने कुछ हफ्तों पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर WrestleMania 41 के लिए यूएस टाइटल मुकाबला हासिल कर लिया था। नाइट और फाटू दोनों स्टार्स को WrestleMania 41 की नाईट 1 में मैच के दौरान अच्छा रिएक्शन मिला। हमेशा की तरह फाटू ने अपना खतरनाक रूप दिखाया और पूरी तरह से डॉमिनेट करते हुए दिखाई दिए। एलए नाइट ने भी हार नहीं मानी। उन्होंने एल्बो ड्रॉप, सुपरप्लेक्स और स्लैम जैसे मूव्स का उपयोग किया। नाइट के BFT पर भी जेकब ने किकआउट करके चौंका दिया। अंतिम कुछ समय में चीजें पूरी तरह से बदल गई। जेकब फाटू ने मेगास्टार की पसलियों को निशाना बनाया। उन्होंने दो मूनसॉल्ट लगाए और पिन करके जीत दर्ज की। इसी के साथ जेकब, मेगास्टार की बादशाहत का अंत करके WWE करियर में पहली बार यूएस चैंपियन बन गए। View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania में ब्लडलाइन के एक और सदस्य बने चैंपियन WWE में इस समय ब्लडलाइन के दो वर्जन हैं। असली ब्लडलाइन और नए ब्लडलाइन के सदस्य इवेंट में दिखाई दिए। नए ब्लडलाइन के जेकब फाटू यूएस चैंपियन बने लेकिन उसके पहले उनके ही परिवार के सदस्य जे उसो को भी बड़ा मौका मिला। असली ब्लडलाइन मेंबर जे उसो ने गुंथर का सामना वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए किया था। मैच में जे को फैंस का पूरी तरह से सपोर्ट प्राप्त था और अंत में उन्हें इसका फायदा भी मिला। जे उसो ने बहुत समय तक संघर्ष किया और गुंथर ने दिखाया कि उन्हें रिंग जनरल क्यों कहा जाता है। हालांकि, अंत में जे ने मोमेंटम हासिल किया और गुंथर पर स्लीपर होल्ड सबमिशन लगाकर जीत प्राप्त की। जे WWE में 15 साल से हैं और अब जाकर उन्हें आखिर वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिला। जे ने सिंगल्स स्टार के रूप में पिछले कुछ समय में प्रभावित किया और इसी के चलते उन्हें पुश दिया गया। देखना होगा कि जे और जेकब फाटू दोनों के टाइटल रन कैसे रहते हैं। View this post on Instagram Instagram Post