Jacob Fatu Opens Up About Personal Struggles: WWE WrestleMania 41 में जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने इतिहास रच दिया। उन्होंने एलए नाइट को हराकर यूएस चैंपियनशिप हासिल की। अपने पहले ही मेनिया मैच में फाटू ने चैंपियन जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। फाटू पहला सिंगल्स टाइटल जीतने के बाद काफी खुश लग रहे हैं। अब उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी भी बताई है। फाटू ने पिछले साल डेब्यू किया था। तब से उन्होंने लगातार अपने तारीफ से सभी का दिल जीता है।
Club 520 पॉडकास्ट को जेकब फाटू ने अपना इंटरव्यू दिया। फाटू ने कहा क उन पर काबू पाना उनकी सबसे बड़ी जीत थी। फाटू के अनुसार,
समय पर अपना किराया चुकाना था। मुझे याद है कि मेरा कोई ऑटोग्राफ नहीं चाहता था। मैं केविन ही चीज पर साइन करता , जब मैं जेल से बाहर आ रहा था। तब मैं कागज पर साइन करता था। आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है।
WWE सुपरस्टार जेकब फाटू ने की दिग्गजों की तारीफ
जेकब फाटू ने बहुत कम समय में बढ़िया सफलता WWE में हासिल कर ली है। वो अपने काम से लगातार सभी को प्रभावित कर रहे हैं। उन्हें आगे भी बड़ा पुश दिया जाएगा। WWE ने उनके लिए कोई ना कोई अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। उनके पहले प्रतिद्वंदी के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी। देखना ये भी होगा कि उनका टाइटल रन कैसा रहता है। वैसे Club 520 पॉडकास्ट पर ही उन्होंने ट्रिपल एच और रोमन रेंस सहित कुछ अन्य स्टार्स की तारीफ की और सभी का साथ देने के लिए धन्यवाद कहा। फाटू ने कहा,
हंटर, मैं इस एरा का हिस्सा बनकर खुश हूं। कोई भी मुझे छू नहीं सकता। आप सभी जानते हैं कि हंटर ने इस चीज को संभव बनाया। हंटर की वजह से ही सभी चीजें हुई हैं। रोमन रेंस, जिमी उसो और जे उसो, हम इसे 100 पर ही रखेंगे। मेरे भाइयों ने यहां तक पहुंचने में बहुत योगदान दिया है। हम सिर्फ फैमिली हैं। मुझे इस इसलिए नहीं रखा गया क्योंकि मैं परिवार का हिस्सा हूं। नहीं तुम्हें मेहनत करनी होगी। जैसा की रोमन रेंस और जे उसो ने कहा। बस मेहनत करते जाओ और सबकुछ ठीक हो जाएगा।