Royal Rumble में जीत के बाद Roman Reigns के भाई ने भरी हुंकार, WWE WrestleMania में सपना पूरा करने का किया दावा

WWE सुपरस्टार ने किया बड़ा ऐलान (Photos: SK WRESTLING Twitter)
WWE सुपरस्टार ने किया बड़ा ऐलान (Photos: SK WRESTLING Twitter)

Jey Uso Claims Complete Dream WrestleMania: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) में जे उसो (Jey Uso) ने अपने करियर में पहली बार रंबल मैच जीतकर इतिहास रच दिया। अब उन्होंने इसके बाद हुंकार भरते हुए एक मौजूदा चैंपियन से टाइटल जीतने को अपना लक्ष्य बनाया है। उन्होंने Royal Rumble के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में WrestleMania 41 में इस सपने को पूरा करने का दावा भी कर दिया है। इस टाइटल के लिए वह पहले भी मुकाबला कर चुके हैं।

Ad

जे उसो ने रंबल मैच में जॉन सीना को बाहर करके जीत प्राप्त की। उन्होंने इसके बाद अपनी खुशी का इजहार किया। जॉन ने उनका सम्मान किया। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह दावा किया कि इस जीत की उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। इसके साथ ही जे ने कहा कि उनका ध्यान अब गुंथर की वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर है। इसी बातचीत में उन्होंने यह भी कह दिया कि WrestleMania 41 में वह अपने सपने को पूरा करके वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन जाएंगे। जे ने कहा,

"मैं शर्त लगा सकता हूं कि आपने इसकी उम्मीद नहीं की थी। एक और चीज होने वाली है और आप उसको होते हुए देखेंगे। वह है WrestleMania मेन इवेंट करना और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन जाना।"

आप उनकी बात को यहां पढ़ सकते हैं:

Ad

जे उसो ने अपने WWE करियर में इस साल को मिलाकर चार बार रंबल मैच में हिस्सा लिया है। वह अब तक इसको जीतने में असफल रहे थे। इस साल बीसवें नंबर पर एंट्री करने वाले जे ने मुकाबले में तीन लोगों को मैच से बाहर किया। इसमें शिंस्के नाकामुरा, सैमी ज़ेन और जॉन सीना शामिल हैं। इसमें से सैमी को गलती से उन्होंने मैच से बाहर कर दिया था और यह देखना होगा कि आने वाले हफ्तों में इसका कोई प्रभाव जे के WrestleMania 41 के सफर में पड़ता है, या नहीं।

WWE सुपरस्टार जे उसो Saturday Night's Main Event में गुंथर से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हार गए थे

WWE Royal Rumble 2025 से पहले हुए टीवी शो Saturday Night's Main Event में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर का मुकाबला जे उसो से हुआ था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रियाई सुपरस्टार ने जे को मात दे दी थी। इसके बाद उन्होंने इस बात का मजाक आखिरी Raw एपिसोड में उड़ाया था, जब उन्होंने जे को क्लाउन यानी जोकर कहा था। अब जे उसो की जीत के बाद उनके विचार क्या होंगे यह देखना होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications