Jey Uso Reveals Big Things: WWE के टॉप सुपरस्टार अब रोमन रेंस (Roman Reigns) बन चुके हैं। पिछले पांच साल जबरदस्त काम उन्होंने किया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान उन्हें कई स्टार्स का साथ मिला, जिसमें से एक जे उसो भी रहे। रेंस ने WWE में जे के करियर में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जे ने इस बार एक बड़ा खुलासा रेंस को लेकर किया है।
जे उसो ने ब्लडलाइन में रहकर बहुत बढ़िया काम किया। रोमन के हमेशा वो राइट हैंड मैन रहे। कंपनी ने भी उन्हें और उनके भाई जिमी उसो की अच्छी बुकिंग की। रेंस के साथ दोनों आगे बढ़ते गए। जे का सिंगल्स रन अब जबरदस्त चल रहा है। पूरी दुनिया में फैंस द्वारा उन्हें गजब के अंदाज में चीयर किया जाता है। उसो अभी और ऊंची उड़ान WWE में भरना चाहते हैं। इसके लिए वो काफी मेहनत भी कर रहे हैं।
हाल ही में Complex को जे उसो ने अपना इंटरव्यू दिया। वहां पर उसो को 2015 की एक फोटो दिखाई गई जिसमें रेंस लोफर्स में थे। जे ने बताया कि कैसे उन्होंने रेंस को स्नीकर्स पहनने के लिए प्रेरित किया था। जे ने कहा,
हां मैंने बिल्कुल उन्हें बहुत कुछ सिखाया। रोमन रेंस को ये भी नहीं पता था कि सही तरीके से कपड़े पहनने चाहिए। वो हमेशा कहते थे कि क्या नया है? आप समझ सकते हैं कि मैं क्या कहना चाहता हूं।
WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस और जे उसो का होगा बड़ा मुकाबला
19 और 20 अप्रैल को WrestleMania 41 का आयोजन होगा। अब ज्यादा दिन इसके प्रसारण में नहीं बचे हैं। रोमन रेंस का मुकाबला सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। नाईट 1 के मेन इवेंट में ये मैच रखा गया है। अभी तक तीनों की राइवलरी भी काफी तगड़ी रही है। पॉल हेमन ने भी रेंस को धोखा दे दिया है। चीजें काफी अलग हो गई हैं। वहीं गुंथर और जे उसो के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। जे ने इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर ये मुकाबला हासिल किया। उनके चैंपियन बनने के चांस बहुत ज्यादा नज़र आ रहे हैं।