WWE Raw में धमाकेदार वापसी करने वाले Sami Zayn को Jimmy Uso ने दिया खास संदेश

WWE
रिंग में तीन फेमस स्टार्स (Photo: WWE.com)

Jimmy Uso Sends Message Sami Zayn: WWE WrestleMania 41 के बाद Raw का पहला एपिसोड शानदार रहा। नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जे उसो (Jey Uso) ने भी शिरकत की। असली ब्लडलाइन का रीयूनियन देखने को मिला। सैमी ज़ेन ने लंबे समय बाद वापसी कर जे को गले लगाया और उनकी तारीफ की। जिमी उसो भी इस दौरान नज़र आए। इन तीनों को साथ देखकर फैंस खुश हो गए थे। खैर अब जिमी ने एक खास बयान दिया है।

Ad

WrestleMania 41 नाईट 1 में गुंथर ने जे उसो के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल डिफेंड की थी। दोनों ने फैंस को शानदार मैच दिया। अंंत में जे ने गुंथर को टैपआउट कराकर टाइटल अपने नाम कर लिया। ये उनके करियर का शानदार पल था। उन्होंने पहली बार वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। जब उनकी जीत हुई तो स्टेडियम में बैठे फैंस खुशी से उछल पड़े थे। जिमी उसो ने भी आकर उन्हें गले लगाया था।

खैर Raw का एपिसोड में जे उसो का सैगमेंट हुआ। जे ने फैंस को अपना प्यार दिया और उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा। सैमी ज़ेन ने लंबे समय बाद वापसी की। उन्होंने कहा कि उन्हें जे के ऊपर गर्व है। सैमी ने जे को गले लगाया। माहौल को और तगड़ा बनाने के लिए जिमी उसो भी आ गए। जिमी ने अब इंस्टाग्राम पर ज़ेन को एक संदेश भेजा है, जिसमें WrestleMania 41 के बाद Raw पर WWE टीवी पर वापसी के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। जिमी ने लिखा,

वो उतने ज्यादा Ucey नहीं हैं।
Ad

WWE में जे उसो का टाइटल रन कैसा रहेगा?

जे उसो के टाइटल रन पर अब सभी की नज़रें रहेंगी। इस हफ्ते उन्हें कोई नया प्रतिद्वंदी नहीं मिला है। अगले हफ्ते रेड ब्रांड के शो में उन्हें नया दुश्मन मिल सकता है। फैंस इस चीज का बेसब्री से इंंतजार कर रहे हैं। वैसे जे का टाइटल रन अच्छा रहना चाहिए। WWE ने अब उनके ऊपर लंबे समय तक भरोसा जताना चाहिए। वो चैंपियन के रूप में जबरदस्त काम कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications