WWE में बादशाहत खत्म होने के बाद फेमस स्टार ने नहीं लड़ा कोई मैच, अब दिया बयान; WrestleMania भी करेंगे मिस?

Ujjaval
फेमस WWE स्टार लोगन पॉल का बड़ा बयान (Photo: WWE.com)
फेमस WWE स्टार लोगन पॉल का बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Logan Paul WrestleMania 41 Status Revealed: WWE स्टार लोगन पॉल (Logan Paul) काफी समय से एक्शन से दूर हैं और फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। WrestleMania में पिछले कुछ साल से लोगन पॉल नज़र आ रहे हैं और फैंस के मन में सवाल है कि वो अगले साल होने वाले बड़े शो का हिस्सा बनेंगे, या नहीं। इसपर अब पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ने जवाब दे दिया है।

Ad

लिव मॉर्गन हाल ही में Impaulsive पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं। इसी बीच शो होस्ट डायलन लंदन ने पूछा कि मॉर्गन WrestleMania में क्या करना चाहती हैं। इसके जवाब में लिव ने बताया कि वो डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ रहते हुए विमेंस वर्ल्ड चैंपियन के रूप में शो का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा,

"मैं WrestleMania में विमेंस चैंपियन के तौर पर जाना और वहां से बाहर आना चाहती हूं। यह काम मैं डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ करना चाहूंगी।"

डायलन ने इसी बीच लोगन पॉल से WWE WrestleMania 41 के प्लान के बारे में सवाल किया। इसी बीच पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वो हाल ही में पिता बने हैं और इसी वजह से ब्रेक पर हैं। उन्होंने कहा कि वो शायद शो का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने कहा,

"मुझे नहीं लगता कि मेरा (WrestleMania का हिस्सा बनने का) कोई चांस है। मैं अभी भी पिता बनने के कारण छुट्टी पर हूं।"

लिव मॉर्गन के पूछने पर लोगन पॉल ने बताया कि वो पिता बनने के कारण दो साल तक की छुट्टी पर हैं। हालांकि, साफ तौर पर लग रह था कि वो मजाक कर रहे थे और फिर लोगन हंसने लगे। लिव ने कहा कि यह WrestleMania जैसा बड़ा स्टेज है। इसपर पॉल ने पहले मना किया और फिर संकेत दिए कि वो शो में नज़र आएंगे। उन्होंने आखिर चुप्पी तोड़ते हुए कहा,

"मैं अगले WrestleMania का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा। मैं शायद शो का हिस्सा बनूंगा। खैर, मैं एक पिता हूं, हाल ही में पिता बना हूं।"

youtube-cover
Ad

WWE में लोगन पॉल का आखिरी मैच कब आया था?

लोगन पॉल का WWE में आखिरी मैच SummerSlam 2024 में आया था। उन्होंने अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ दांव पर लगाया था। इस मुकाबले में काफी बवाल मचा और लोगन ने चीटिंग से जीतने का प्रयास भी किया। हालांकि, नाइट ने अंत में उन्हें BFT देकर पिन करते हुए टाइटल पर कब्जा कर लिया। बादशाहत खत्म होने के बाद से लोगन गायब हैं। देखना होगा कि उनकी वापसी कब तक होती है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications