Natalya Gave Her WrestleMania 41 Predictions: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो बड़े मैच में शामिल हैं। रोमन की टक्कर नाईट 1 में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ होने वाला है। वहीं जे उसो का मैच गुंथर के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा। फैंस को इन दोनों के मैचों में काफी मजा आने वाला है। WWE सुपरस्टार नटालिया ने अब भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि जे और रेंस की जीत होगी।
रोमन रेंस अपने करियर में 10वीं बार WrestleMania का मेन इवेंट करने के लिए तैयार हैं। उन्हें पंक और रॉलिंस से कड़ी चुनौती भी मिलने वाली है। सैथ ने अपना दबदबा दिखाया है। रोमन के साथ पॉल हेमन भी नहीं होंगे। पंक ने कह दिया है कि मेनिया में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच में उनका कॉर्नर पर हेमन खड़े रहेंगे। रोमन ने Raw के एपिसोड में हेमन को धक्का मारकर गिरा भी दिया था।
नटालिया ने Sportskeeda Wrestling के सीनियर एडिटर बिल एप्टर को WrestleMania 41 के को लेकर अपना प्रेडिक्शन बताया। उन्होंने कहा,
मैं टीम रोमन रेंस में हूं। रेंस महान हैं। मैं पूरी तरह से जे उसो के साथ हूं। मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं। जे के साथ ही मैं जाऊंगी।
क्या WWE WrestleMania 41 में जे उसो बनेंगे चैंपियन?
WrestleMania 41 में जे उसो चैंपियन बनते हैं तो फिर सभी को मजा आ जाएगा। फैंस उनके साथ हैं। जे अपने करियर में कभी भी वर्ल्ड टाइटल नहीं जीते हैं। इस बार उनके पास सुनहरा मौका है। वो बड़ी उपलब्धि WWE के सबसे बड़े मंच पर प्राप्त कर सकते हैं। WWE में पिछले कुछ सालो में उन्होंने बढ़िया मेहनत की है। उनका इसका फल कंपनी ने जरूर उन्हें देना चाहिए। जे ने इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच भी जीता था। इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। लोगों अन्य स्टार्स का नाम ले रहे थे लेकिन WWE ने जे को जीताकर सभी को हैरान कर दिया था। उसो ने अंत में जॉन सीना को एलिमिनेट किया था। खैर अब देखना होगा कि उसो मेगा इवेंट में चैंपियन बन पाएंगे या नहीं।