Roman Reigns: WWE सुपरस्टार ओमोस (Omos) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो रोमन रेंस (Roman Reigns) की अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के पीछे जाने पर विचार कर रहे हैं। पिछले तीन साल से एक्टिव रेसलर के रूप में मेन रोस्टर में ओमोस काम कर रहे हैं। साल 2021 में एजे स्टाइल्स के साथ उन्होंने अच्छा काम किया था। दोनों ने Raw टैग टीम चैंपियनशिप भी हासिल की। 7 फुट 3 इंच लंबे जायंट ने पिछले दो साल से कोई टाइटल हासिल नहीं किया। WrestleMania 39 में उनका मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ था। वहां पर उनकी हार हुई थी। इसके बाद मई में Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट में उनका मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दोनों मैचों से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला होगा। मीडिया से बात करते हुए ओमोस ने हाल ही में वर्ल्ड टाइटल हासिल करने की संभावना पर बात की। उन्होंने कहा, मैं कहां जाना चाहता हूं? क्या मैं वर्किंग टाइटल के लिए जाना चाहता हूं, या मैं हेड ऑफ द टेबल के लिए जाना चाहता हूं, मुझे नहीं पता। समय बताएगा।ओमोस को इस समय MVP मैनेज कर रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। शायद WWE के पास उनके लिए इस समय कोई प्लान नहीं है। WWE रिंग में Roman Reigns का जबरदस्त कामएक बात तो तय है कि ओमोस को फ्यूचर में कंपनी द्वारा पुश जरूर दिया जाएगा। उनकी हाइट और कद काठी बहुत ही तगड़ी हैं। इस लिहाज से भी उन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। खासतौर पर रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। रॉलिंस भी इस समय फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं। देखना होगा कि आगे जाकर कंपनी का ओमोस के लिए क्या प्लान होगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।