WWE Raw में टाइटल मैच में नाकामी मिलने के बाद बौखलाया फेमस स्टार, पूर्व चैंपियन का हाल खराब करने का किया वादा

WWE
पूर्व चैंपियन का आया बयान (Photo: WWE.com)

Rhea Ripley Breaks Silence: WWE WrestleMania 41 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। मेनिया में इस बार अब रिया रिप्ली (Rhea Ripley') की जगह पक्की नहीं लग रही है। Raw के एपिसोड में इस हफ्ते इयो स्काई ने रिया रिप्ली के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की। बियांका ब्लेयर ने मैच में रेफरी की भूमिका निभाई। डबल DQ से मैच का अंत हुआ और स्काई ने अपनी चैंपियनशिप नहीं गंवाई। रिप्ली का अब बड़ा बयान सामने आ गया है। उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर खुलासा किया है।

Ad

Elimination Chamber 2025 के बाद Raw के पहले शो में रिया रिप्ली ने इयो स्काई के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया था। मैच में बियांका ब्लेयर ने दखलअंदाजी की थी। रेफरी की गलती के कारण रिप्ली को अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी। रिया इसके बाद से लगातार मुकाबले के लिए जद्दोजहद में हैं। उन्होंने WrestleMania 41 में होने वाले मैच के लिए जबरदस्ती कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया। हालांकि, इस चीज को एडम पीयर्स ने दरकिनार कर दिया था।

Raw में मैच के बाद इंटरव्यू में रिप्ली ने बौखलाते हुए अपने एक्शन के बारे में बताया। रिप्ली ने कहा कि बियांका ने उनके साथ एक बार फिर धोखा किया है। उन्होंने वादा किया कि वो ब्लेयर को परेशान करना जारी रखेंगी। रिप्ली के अनुसार,

मेरे दिमाग में इस समय क्या चल रहा है? मैंने मैच जीत लिया है। बियांक ब्लेयर कहां हैं? वो जॉन सीना की नकल कर रही हैं। मुझे वह कहीं पर दिखी ही नहीं। उन्होंने मुझे एक बार फिर बर्बाद कर दिया क्योंकि वो मुझसे डरती हैं। उन्हें डर है कि मैं उनकी हालत खराब कर दूंगी। आपको मैं बता दूं कि ये होता रहेगा। जब तक मुझे मेरी चीज नहीं मिल जाती है तब तक मैं ब्लेयर को परेशान करती रहूंगी।
Ad

WWE WrestleMania 41 में इयो स्काई और बियांका ब्लेयर का होगा मैच

WWE WrestleMania 41 में इयो स्काई अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। ब्लेयर ने पिछले महीने विमेंस चैंबर मैच जीतकर टाइटल मैच हासिल किया था। आगे जाकर इस मुकाबले में फेरबदल हो सकता है। अंतिम समय में रिया रिप्ली को भी जोड़ा जा सकता है। इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications