Rhea Ripley WrestleMania Streak: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में अब कुछ समय बचा है। इसके पहले रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने काफी बवाल मचाया और आखिर ग्रैंडेस्ट स्टेज के लिए चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया। वो फैन फेवरेट स्टार हैं। उनका सामना अब बियांका ब्लेयर और इयो स्काई से विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच में होने वाला है। द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक के बारे में फैंस को अच्छे से पता होगा। अब रिया अपनी एक अलग ही स्ट्रीक कायम कर रही हैं।
रिया रिप्ली ने WrestleMania में अपना पहला मैच शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ लड़ा था। उन्होंने WrestleMania 36 में अपनी NXT विमेंस चैंपियनशिप को दांव पर लगाया था लेकिन हार गई थीं। बाद में रिया ने WrestleMania 37 में ओस्का का सामना Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए किया और इसमें उनकी जीत हो गई। WrestleMania 38 में रिया ने लिव मॉर्गन के साथ टीम बनाकर WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हिस्सा लिया था। रिया रिप्ली ने WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मैच लड़ा और उन्हें हराकर SmackDown विमेंस चैंपियन बन गईं।
WrestleMania 40 में उन्होंने बैकी लिंच के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। WrestleMania 41 में रिया अब फिर से टाइटल मुकाबले का हिस्सा हैं। रिया ने अपनी अलग ही स्ट्रीक बना ली है। रिया अपने WWE करियर के छठे WrestleMania मैच का हिस्सा बनने वाली हैं और यह उनका इवेंट में छठा टाइटल मुकाबला है। इससे पता चलता है कि रिप्ली हर साल किसी न किसी तरह से खुद को चैंपियनशिप स्टोरी में लाने में सफल हो जाती हैं। उनका टाइटल मैच हासिल करने का सिलसिला जारी है।
क्या WWE WrestleMania में रिया रिप्ली बन सकती हैं चैंपियन?
रिया रिप्ली ने Raw के Netflix डेब्यू शो में लिव मॉर्गन को हराकर विमेंस वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया था। सभी ने उम्मीद की थी कि वो WrestleMania में बतौर चैंपियन जाने वाली हैं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं था। Elimination Chamber 2025 के बाद Raw के एपिसोड में रिया रिप्ली, इयो स्काई के खिलाफ अपने टाइटल को गंवा बैठी। विमेंस Elimination Chamber विजेता बियांका ब्लेयर भी स्टोरी का हिस्सा थीं। स्काई और ब्लेयर के बीच WrestleMania 41 में मैच होने वाला था लेकिन रिया ने लगातार खूब बवाल मचाया और आखिर उन्हें भी इसमें शामिल किया गया। फैंस का सपोर्ट रिया के साथ है और इसी के चलते वो चैंपियन बन सकती हैं।