WWE WrestleMania से पहले टाइटल हारने वाले रेसलर ने बनाया नया टैटू, सोशल मीडिया पर मची धूम, खुद की शानदार तस्वीर पोस्ट

WWE
देखिए फेमस स्टार का नया टैटू (Photo: WWE.com)

Rhea Ripley Shows New Tattoo: विमेंस डिवीजन में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) का बहुत बड़ा नाम है। पिछले कुछ सालों में उन्हें बढ़िया पुश मिला है। खासतौर पर ट्रिपल एच के राज में उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। रिप्ली की फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में शानदार है। इस वजह से उनके हर कदम पर सभी की नज़रें रहती हैं। रिप्ली इस समय यूरोप के दौरे पर हैं। स्टार्स को वहां पर खूब चीयर किया जा रहा है। खैर इस टूर के दौरान रिया ने नया टैटू बनाया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्होंने तहलका मचा दिया है।

Ad

2025 अभी तक ठीक-ठाक ही रहा है। जनवरी की शुरुआत में हुए Raw Netflix डेब्यू शो में उन्होंने लिव मॉर्गन को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। द अंडरटेकर ने भी रिंग में अचानक एंट्री कर उनकी जीत का जश्न मनाया था। हाल ही में हुए Elimination Chamber के बाद Raw के पहले एपिसोड में रिया ने इयो स्काई के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया था। बियांका ब्लेयर की वजह से रिया को वहां पर अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी।

रिया रिप्ली ने अपनी बॉडी पर ढेर सारे टैटू बनाए हैं। उनके हाथ, कमर और पांव में हर जगह टैटू बने हुए हैं। इसकी वजह से कई बार उन्हें प्रशंसा भी मिली है। ऐसा लगता है कि उनके लिए अभी भी ये चीज पर्याप्त नहीं है। रिप्ली ने एक बार फिर नया टैटू बनाया और इसके बारे में इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी।

पूर्व चैंपियन का नया टैटू (Photo: Rhea Ripley Instagram Story)
पूर्व चैंपियन का नया टैटू (Photo: Rhea Ripley Instagram Story)

क्या रिया रिप्ली WWE WrestleMania 41 में होने वाले टाइटल मैच में शामिल हो पाएंगी?

WrestleMania 41 में इयो स्काई अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। बियांका ने विमेंस चैंबर मैच जीतकर मेनिया में टाइटल मैच हासिल किया। इस मुकाबले में रिया रिप्ली भी शामिल होना चाहती हैं। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में स्काई और ब्लेयर के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ। रिया ने आकर दोनों पर अटैक किया और कॉन्ट्रैक्ट पर भी साइन कर दिया। हालांकि, ये चीज एडम पीयर्स को पसंद नहीं आई। वो अब आगे जाकर रिया को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications