380 दिनों तक चैंपियन रहने वाले रेसलर को लेकर आई दिल दुखाने वाली खबर, WWE SummerSlam 2024 से भी बाहर होगा ये Superstar?

WWE
WWE SummerSlam 2024 में होगा धमाकेदार मैच (Photos: WWE.com)

Rhea Ripley Return Ring At SummerSlam 2024: WWE SummerSlam 2024 में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) का सामना विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के साथ होगा। अब शो के आयोजन में ज्यादा लंबा समय नहीं बचा है। खैर रिप्ली को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर फैंस को झटका लग सकता है।

Ad
Ad

WrestleMania XL के बाद रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में रिया के ऊपर लिव ने अटैक किया था। रिया को इंजरी आ गई थी और मजबूरी में उन्हें अपने टाइटल को छोड़ना पड़ा था। 380 दिन तक वो चैंपियन रहीं थीं। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रिया ने वापसी की। उनकी अनुपस्थिति में डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन की लव स्टोरी भी शुरू हुई।

इस हफ्ते Raw में रिप्ली ने SummerSlam 2024 में मैच के लिए लिव को चुनौती दी। शो के दौरान ही उन्होंने डॉमिनिक को काले गुलाब का फूल देकर माफ किया। फैंस लिव और रिया का मैच देखने के लिए काफी उत्साहित होंगे लेकिन मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार इस मुकाबले पर ग्रहण भी लग सकता है।

PWInsider की नई रिपोर्ट के अनुसार रिया रिप्ली को रेसलिंग के लिए फिलहाल 100 प्रतिशत मंजूरी नहीं मिली है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि SummerSlam से पहले रिया किसी भी फीजिकल एक्शन में शामिल नहीं होंगी क्योंकि वो अभी तक मेडिकली क्लियर नहीं हैं।

Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 का हिस्सा रिया रिप्ली बन पाएंगी?

इस रिपोर्ट के बाद दुविधा जरूर हो गई है। सवाल खड़ा होता है कि क्या SummerSlam में रिप्ली बड़े मुकाबले में शामिल हो पाएंगी? अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर कंपनी को बहुत बड़ा नुकसान होगा। एक अच्छी स्टोरी पर भी पूर्ण विराम लग जाएगा।

वापसी के बाद से रिप्ली और लिव मॉर्गन का अभी तक आमना-सामना नहीं हुआ है। रिप्ली को देखकर हमेशा लिव भाग गईं। रिपोर्ट से पता चल रहा है कि ऐसा क्यों हुआ। रिप्ली अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। खैर आने वाले कुछ हफ्ते अब बहुत महत्वपूर्ण होंगे। देखना होगा कि इस स्टोरी में आगे क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications