WWE स्टार Roman Reigns ने दुनिया के प्रसिद्ध एरीना में एंट्री से पहले दुश्मनों पर साधा था निशाना, वीडियो में हुआ बड़ा खुलासा

WWE
रिंग में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Big Statement: WWE WrestleMania 41 में कुछ ही दिन बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला सीएम पंक और सैथ रॉलिंस से होने वाला है। सभी इस मुकाबले को लेकर बहुत उत्साहित लग रहे हैं। नाईट 1 के मेन इवेंट में ये मुकाबला होगा। अभी तक इनकी राइवलरी शानदार रही है। रोमन अपने करियर में WrestleMania का 10वीं बार मेन इवेंट करने के लिए तैयार हैं। खैर रेंस का अब एक खास बयान सामने आया है जो उन्होंने पंक और रॉलिंस को लेकर दिया है।

Ad

पिछले महीने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में Raw का एक एपिसोड हुआ था। वहां पर सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच हुए स्टील केज मैच में रोमन ने दखलअंंदाजी की थी। उन्होंने दोनों के ऊपर खतरनाक हमला किया था। रेंस की वजह से ही रॉलिंस ने पंक को हराया था। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोड टू WrestleMania 41 का एक वीडियो दिखाया गया था, जिसमें मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए रेड ब्रांड के शो का भी जिक्र हुआ। इसमें बताया गया कि तीनों WWE में राज करने के लिए लड़ रहे हैं। रेंस ने जब दुनिया के फेमस एरीना में एंट्री की तो उन्होंने बैकस्टेज दुश्मनों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा,

हम मैडिसन स्क्वायर गार्डन में है और ये सोमवार की रात है। सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच एक बड़ा स्टील केज मैच है। ये अब मेनिया सीजन है। यहां काफी अनादर की भावना दिख रही है। लोग भूल सकते हैं कि आप कौन हैं और आपने क्या किया है। रॉलिंस और पंक दोनों बहुत ही बकवास हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं चार्ज लेता तो फिर ये जगह बेहतर होती।

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में आएंगे रोमन रेंस

WWE WrestleMania 41 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में रोमन रेंस ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। वो वहां पर आएंगे तो फिर बवाल मचना तय है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने रोमन और सीएम पंक की हालत खराब कर दी थी। रेंस जरूर इसके बदला लेना चाहेंगे। रेंस के ऊपर रॉलिंस ने चेयर से हमला किया था। अब देखना होगा कि SmackDown में रेंस का अगला कदम क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications