Raw Netflix Debut: WWE द्वारा बड़े ऐलान के बाद Roman Reigns ने तोड़ी चुप्पी, ऐतिहासिक मैच से पहले लगाई दहाड़

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Reaction After WWE Release Netflix debut Logo: WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) छाए हुए हैं। सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन के साथ राइवलरी जबरदस्त चल रही है। कंपनी ने उस मुकाबले का ऐलान भी कर दिया है जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। आपको बता दें 6 जनवरी, 2025 को होने वाले Raw के Netflix डेब्यू पर सोलो और रेंस के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मुकाबला होगा। पिछले हफ्ते मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। खैर इस ऐतिहासिक शो से पहले रेंस ने दहाड़ लगा दी है।

Ad

पिछले महीने के अंत में Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था। वहां पर हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम ने सोलो सिकोआ की टीम को हराया। मुकाबले में रेंस, द उसोज़ और सैमी ज़ेन का साथ सीएम पंक ने दिया था। दिग्गज पॉल हेमन के कहने पर पंक ने ये कदम उठाया था। रोमन इसके बाद SmackDown के पहले एपिसोड में नहीं आए। लगा कि वो ब्रेक पर चले गए हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ब्लू ब्रांड के पिछले हफ्ते के शो में वीडियो पैकेज के जरिए उन्होंने सिकोआ को मैच के लिए ललकारा। एपिसोड के बाद ट्रिपल एच ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया।

हाल ही में WWE ने Raw के Netflix डेब्यू का लोगो रिलीज किया। रोमन इस चीज को हाइप करने से पीछे नहीं हटे और उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी। रेंस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा,

महानता आपके सामने है।
Ad

क्या WWE रिंग में सोलो सिकोआ के ऊपर जीत हासिल कर पाएंंगे रोमन रेंस?

रोमन रेंस ने पोस्ट के जरिए बता दिया है कि Raw के Netflix डेब्यू पर वो अपनी महानता दिखाएंगे। रेंस और सोलो के बीच होने वाले मैच में बवाल होना पक्का है। सिकोआ बिल्कुल भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है वो अभी ट्राइबल चीफ हैं और आगे भी रहेंगे। उधर रेंस के पास इस बार ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला वापस पाने का सुनहरा मौका है। देखना होगा कि सिकोआ के ऊपर रेंस जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications