WWE दिग्गज Roman Reigns को एक्नॉलेज करते हुए 2 साल के बच्चे का वीडियो वायरल, ट्राइबल चीफ की आई प्रतिक्रिया

WWE
WWE Raw Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस को मिली थी जीत (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Shared Viral Video: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। पिछले 4-5 साल तो उनके बहुत ही बेहतरीन रहे हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। इस दौरान उन्होंने कंपनी में एकछत्र राज किया। वो जहां भी जाते हैं वहां उन्हें फैंस का समर्थन प्राप्त होता है। पुरी दुनिया उन्हें एक्नॉलेज करती है। रेंस ने अब एक वायरल वीडियो शेयर किया है, जिसमें युवा फैन ने अपने खास काम से सभी का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर रोमन ने उस मनमोहक पल को खुद स्वीकार किया। इस वीडियो को देखकर जरूर आपका भी दिन बन जाएगा।

Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ था। रेंस ने सोलो को हराकर ट्राइबल चीफ का पद और उला हासिल की। खुद दिग्गज द रॉक ने रिंग में आकर उन्हें उला फाला पहनाई। खैर एक 2 साल की छोटी बच्ची को पता है कि जब रोमन का एंट्रेंस म्यूजिक बजता है तो उसे क्या करना है। रेंस ने जब सिकोआ का सामना करने के लिए एंट्री की तो एक फैमिली ने अपनी बेटी के रिएक्शन को कैमरे में कैद किया।

दरअसल बच्ची सोफे और टेबल के बीच खेल रही थी। उस दौरान रोमन रेंस के एंट्रेंस म्यूजिक को सुनते ही वो नीचे उतर गई। जब उससे कोई पूछता है कि ये कौन है, तो बहुत प्यार से रोमन का नाम लेती है। बच्ची द्वारा उसके बाद ओटीसी के चैंट्स भी लगाए जाते हैं। रेंस ने भी इस धमाकेदार वीडियो को शेयर कर सम्मान दिया है।

Ad

WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस मचाएंगे बवाल

1 फरवरी को होने वाले Royal Rumble 2025 को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस का जलवा भी देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन ने मुकाबले में रेंस की एंट्री का ऐलान किया। रोमन ने अंतिम बार रंबल मैच साल 2015 में जीता था। अब 10 साल बाद उनके पास दूसरी बार मुकाबला जीतने का सुनहरा मौका है। देखना होगा कि रेंस कमाल कर पाएंगे या नहीं। फिलहाल इससे पहले वो 27 जनवरी को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में नज़र आने वाले हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications