WWE दिग्गज ने Roman Reigns को लेकर चौंकाने वाला ऐलान करते हुए फैंस को दिया बहुत बड़ा झटका

WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल रेंस ने WWE ड्राफ्ट 2024 से आखिरी वक्त पर अपना नाम वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी पॉल हेमन (Paul Heyman) ने दी। हेमन ने रेंस के इस निर्णय का कारण भी सभी को बताया।

Ad

SmackDown में इस हफ्ते ड्राफ्ट देखने को मिला। कुछ बड़े सुपरस्टार्स के ब्रांड में बदलाव हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले जो ड्राफ्ट पूल जारी किया था, उसमें रोमन रेंस का नाम भी था। इस बात से फैंस खुश नज़र आए थे। लेकिन शायद अब फैंस जरूर नाराज हो गए होंगे।

ड्राफ्ट शुरू होने से पहले कायला ब्रैक्सटन ने बैकस्टेज पॉल हेमन से मुलाकात की। उन्होंने हेमन से ट्राइबल चीफ के ड्राफ्ट की कंडीशन को लेकर सवाल किया। हेमन ने भी सभी को चौंकाते हुए बताया कि रेंस ने ड्राफ्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। हॉल ऑफ फेमर के अनुसार,

मैं आपको ये क्लियर कर दूं। ये आपके ट्राइबल चीफ के बारे में अफवाह नहीं है। लेडीज एंड जेंटलमैन, आपके ट्राइबल चीफ ने स्वेच्छा से ड्राफ्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। ये निगेटिव नहीं बल्कि पॉजिटिव है। कोविड के बाद SmackDown को किसने बिल्ड किया? रोमन रेंस। पूरी इंडस्ट्री में सबसे बड़ा स्टार कौन है? जब वो अभी वापसी नहीं कर रहे हैं तो फिर नंबर वन ड्राफ्ट पिक होकर स्पॉटलाइट में क्यों आएंगे। एक रियल ट्राइबल चीफ बिल्कुल भी ऐसा नहीं करेगा।
Ad

WWE द्वारा रोमन रेंस को लेकर फ्यूचर में क्या फैसला लिया जाएगा?

रोमन रेंस अब वापसी के बाद किस ब्रांड में नज़र आएंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। हालांकि, अभी तक उनकी वापसी कंफर्म नहीं हुई है। रेंस पिछले पांच साल से ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। ये उनके करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी अभी उनके बारे में कोई भी फैसला नहीं ले पाई है। शायद अब वो रेड ब्रांड का हिस्सा भी बन सकते हैं। या फिर फ्री एजेंट के रूप में भी काम कर सकते हैं। वैस उनके फैक्शन द ब्लडलाइन को SmackDown में ही ड्राफ्ट किया गया है। देखना होगा कि ट्राइबल चीफ को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications