WWE सुपरस्टार आधिकारिक तौर पर Raw का बना हिस्सा, कॉन्ट्रैक्ट साइन करके की नई शुरुआत

Ujjaval
रॉक्सेन परेज़, बैकी लिंच पर मूव लगाते हुए (Photo: WWE.com)
रॉक्सेन परेज़, बैकी लिंच पर मूव लगाते हुए (Photo: WWE.com)

Roxanne Perez Signs With Raw: WWE में हमेशा से ही NXT द्वारा सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर पर शामिल किया जाता है। पिछले एक साल कई स्टार्स ने मेन रोस्टर पर आकर अपनी छाप छोड़ी है। रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के बाद से रॉक्सेन परेज़ (Roxanne Perez) पूरी तरह से Raw में दिखाई दे रही थीं लेकिन यह नहीं पता चला था कि उनका कॉलअप हुआ है, या नहीं।

Ad

हालिया Raw के एपिसोड के दौरान एक बैकस्टेज सैगमेंट दिखाया गया। इसी बीच एडम पीयर्स और रॉक्सेन परेज़ मौजूद थे। परेज़ ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और इसी के चलते वो आधिकारिक तौर पर Raw का हिस्सा बन गईं। एडम ने इसी बीच पूर्व NXT विमेंस चैंपियन का रेड ब्रांड में स्वागत किया।

Ad

आपको बता दें कि परेज़ WrestleMania 41 के बाद से जूलिया के साथ मिलकर काम कर रही थीं। WWE Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में दोनों को टैग टीम मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बैकस्टेज उनके बीच बहस देखने को मिली। ब्लू ब्रांड के आखिरी शो द्वारा पता चला कि जूलिया आधिकारिक तौर पर SmackDown का हिस्सा बन गई हैं। इसके बाद परेज़ को लेकर सवाल थे और अब उन्हें Raw ने साइन कर लिया है।

WWE Raw में रॉक्सेन परेज़ को बड़ी जीत मिली

रॉक्सेन परेज़ के लिए WWE Raw का कॉन्ट्रैक्ट साइन करना ही खास पल नहीं था, बल्कि उन्होंने बड़ी जीत भी हासिल की। परेज़ असल में विमेंस Money in the Bank क्वालीफाइंग मुकाबले का हिस्सा बनीं। इसमें उनके अलावा नटालिया और बैकी लिंच मौजूद थीं। यह मुकाबला एकदम ही शानदार रहा। अंत में बैकी की दुश्मन लायरा वैल्किरिया का दखल हुआ। इसी के चलते द मैन के लिए मुश्किलें बढ़ गई।

रॉक्सेन परेज़ को इस दखल का फायदा मिला और उन्होंने नटालिया को पिन करके बड़ी जीत अपने नाम कर ली। परेज़ ने बैकी और नटालिया जैसी स्थापित स्टार्स को पराजित कर दिया। इसी के साथ वो विमेंस Money in the Bank लैडर मुकाबले का आधिकारिक तौर पर हिस्सा बन गई हैं। Raw के साथ जुड़ने के बाद परेज़ की शुरुआत अच्छी रही है। देखना होगा कि रेड ब्रांड में उनका सफर कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications