Sami Zayn: रोमन रेंस (Roman Reigns) अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania) WWE का सबसे बड़ा शो होता है। किसी भी रेसलर के लिए मेनिया में रोमन का सामना करना सबसे बड़ी उपलब्धि होती हैं। हालांकि WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का ऐसा मानना नहीं है।Wrestle Ops@WrestleOpsWHAT.A.SEGMENT.CODY RHODES.SAMI ZAYN.#WWERAW156712032Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस का मुकाबला सैमी ज़ेन के साथ होगा। दोनोंं के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। कोडी रोड्स ने इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। WrestleMania 39 में कोडी का सामना रेंस के साथ होगा। हालांकि Elimination Chamber के बाद इस मैच में बदलाव देखने को मिल सकता है।हालिया एक इंटरव्यू में सैमी ज़ेन ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,ये टाइम बहुत ही मजेदार है। मैंने जब रंबल मैच में कोडी रोड्स को देखा था तो अच्छा नहीं लगा था। दो सुपरस्टार ऐसे हैं जो WrestleMania में आसानी से पहुंच गए। आप समझ रहे हो मैं क्या कहना चाह रहा हूं। कोडी मेनिया में पहुंच गए है। अब रोमन और मेरी बारी है। हम दोनों में से कोई एक मेनिया में एंट्री करेगा। इस बात के लिए सभी Elimination Chamber में होने वाले मैच को लेकर उत्साहित है। ये मुकाबला मेरे लिए WrestleMania से भी बड़ा है। मुझे नहीं लगता है कि इससे बड़ा मुकाबला कोई और हो सकता है। WWE दिग्गज Roman Reigns को मिलेगी कड़ी चुनौतीElimination Chamber 2023 में होने वाले इस मैच में कुछ ना कुछ नया फैंस को देखने को मिलेगा। केविन ओवेंस और जे उसो के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जे उसो इस मैच में आकर सैमी के ऊपर अटैक कर सकते हैं। इसके बाद मेनिया में द उसोज़ का मुकाबला सैमी और केविन ओवेंस के साथ होगा। एक बात तो तय है कि रोमन को इस बार कड़ी चुनौती मिलेगी। ज़ेन को उनके होमटाउन में फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलेगा। कुछ ही घंटे बाद पता चल जाएगा कि कंपनी का असली प्लान क्या है।WrestlePurists@WrestlePuristsRoman Reigns has now officially hit 900 Days as the WWE Universal Champion26 Defences on TV & PPVNot been pinned since December 2019The longest WWE World Title reign in 30+ years4061436WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।