WWE दिग्गज Seth Rollins ने Becky Lynch की वापसी को लेकर किया बड़ा ऐलान, फैंस की खुशी का नहीं रहेगा ठिकाना

WWE
सैथ रॉलिंस ने दी अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Becky Lynch WWE Future Update: पिछले साल 27 मई को WWE Raw के एपिसोड में बैकी लिंच (Becky Lynch) और लिव मॉर्गन के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच हुआ था। वहां पर बैकी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से WWE टीवी पर अभी तक वो नज़र नहीं आई हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी भी उनकी एंट्री को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उनके पति सैथ रॉलिंस ने अब बैकी के इन-रिंग फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट प्रदान किया है। इसके बारे में जानकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Ad

बैकी लिंच का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। पिछले कुछ साल तो WWE में उनके लिए बहुत ही जबरदस्त रहे हैं। फैंस के दिलों में उन्होंने अपने लिए खास जगह बनाई है। जब भी वो रिंग में आती हैं तब फैंस की ऊर्जा दोगुनी हो जाती है। हालांकि, लंबे समय से ये नजारा देखने को नहीं मिला है। WWE से दूर गए हुए उन्हें बहुत लंबा समय हो गया है। WWE यूनिवर्स द्वारा उन्हें बहुत याद किया जा रहा है।

WFAN को हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया। रॉलिंस ने बैकी लिंच की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए ऐलान किया कि वो वापसी के लिए तैयार हो रही हैं। हालांकि, रॉलिंस ने ये भी कहा कि उनके आने की कोई तारीख निर्धारित नहीं है। रॉलिंस के अनुसार,

बैकी लिंच ने कुछ महीनों की छुट्टी ली। उन्होंने कुछ टीवी प्रोजेक्ट भी किए। अब वो वापसी की तैयारी कर रही हैं। अब ये नहीं पता कि वो किस तारीख को आने वाली है। मेरा मतलब है कि वो एक्टिव हो चुकी हैं। मैं बिल्कुल ये नहीं कहूंगा कि वो रिटायर हो गई हैं। उन्होंने कभी रिटायरमेंट के बारे में कुछ नहीं कहा।
Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में बैकी लिंच की होगी एंट्री?

WWE फैंस के लिए दिल खुश कर देने वाला ऐलान इस बार सैथ रॉलिंस ने किया है। उन्होंने ये कह दिया है कि बैकी जल्द वापस आने वाली हैं। WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। वहां पर बैकी वापसी कर सभी को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं। वैसे WWE ने उन्हें मेगा इवेंट के लिए जरूर बुक करना चाहिए। उन्हें देखकर WWE यूनिवर्स खुश हो जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications