WWE स्टार Seth Rollins का बड़ा खुलासा, बेटी होने का श्रेय इस दिग्गज को दिया, जानिए कैसे ड्रिंक्स ने बदली जिंदगी?

WWE
फेमस स्टार ने दिया बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Shared Big Story: WWE में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और बैकी लिंच का बड़ा नाम है। दोनों रेसलिंग की दुनिया में महारथ हासिल कर चुके हैं। रॉलिंस तो इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। उनकी राइवलरी रोमन रेंस और सीएम पंक से चल रही है। खैर सैथ ने इस बार एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बैकी के साथ अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने का श्रेय स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को दिया है। उन्होंने ऑस्टिन को धन्यवाद दिया और इसका कारण भी बताया।

Ad

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच कई साल से रिलेशन में हैं। दोनों की एक बेटी दिसंबर, 2020 में हुई थी, जिसका नाम रॉक्स है। सैथ और बैकी ने 2021 में शादी की थी। इनको WWE का पावर कपल माना जाता है। दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया है। रिंग में भी दोनों ने अपने काम से सभी को अपना दीवाना बनाया है। खासतौर पर रॉलिंस का नाम अब दिग्गजों की लिस्ट में आता है।

Good Morning Football में हाल ही में सैथ रॉलिंस ने शिरकत की। वहां पर रॉलिंस ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को लेकर एक कहानी शेयर की। रॉलिंस ने कहा,

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन एक कारण है जिनकी वजह से मेरी बेटी हुई। मार्च, 2020 में कोविड के कारण सब बंद हो गया था। शटडाउन के बाद Raw का पहला एपिसोड हुआ था, जिसमें ऑस्टिन आए थे। उनके साथ बीयर पीना सभी के बस की बात नहीं है। मेरी पत्नी बैकी लिंच ने ये काम किया। उस रात बैकी ने मुझे आकर कहा था कि अब हमें बच्चे के लिए टाइम निकालना चाहिए। स्टोन कोल्ड नहीं होते तो बैकी फैसला नहीं ले पातीं। धन्यवाद स्टीव ऑस्टिन। आप महान हो।
Ad

WWE रिंग में कब होगी बैकी लिंच की वापसी?

मई, 2024 के बाद से WWE टीवी पर बैकी लिंच नज़र नहीं आई हैं। उन्हें अपने अंतिम मैच में लिव मॉर्गन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पिछले महीने विमेंस रॉयल रंबल मैच में भी बैकी की एंट्री नहीं हुई थी। अब ऐसा लग रहा है कि WrestleMania 41 के बाद ही उनकी वापसी होगी। WWE ने जरूर उनके लिए कोई बढ़िया प्लान बनाया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications