Seth Rollins About Roman Reigns: WWE में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस (Roman Reigns) का इतिहास काफी तगड़ा रहा है। दोनों ने मेन रोस्टर में द शील्ड ग्रुप में साथ ही डेब्यू किया था। इनके साथ डीन एंब्रोज भी थे, जो मौजूदा समय में AEW में काम कर रहे हैं। सैथ और रॉलिंस अब WWE के टॉप सुपरस्टार बन चुके हैं। दोनों पिछले कुछ सालों से बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। इससे पहले रॉलिंस ने रेंस को लेकर खास बयान दिया है।
Not Just Football में हाल ही में सैथ रॉलिंस गेस्ट बनकर आए। उन्होंने बताया कि वो रोमन रेंस से क्यों नफरत करते हैं। रॉलिंस ने कहा,
मुझे रोमन रेंस के इगो और उनके विजन से दिक्कत है। एक इंसान के रूप में मुझे उनसे कोई परेशानी नहीं है। इस संगठन का हिस्सा बनने के लिए उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा है। उन्होंने WWE को आगे बढ़ाने के लिए बहुत त्याग किया है। रेंस कितने बड़े स्टार हैं या बनना चाहते हैं, वो अपनी कहानी से थोड़ा भटक गए हैं। हम 12 साल पहले यहां क्या करने आए थे। ये बताने की कोशिश करना अभी भी मिशन का हिस्सा है। आपके पास ऐसे लोग होने चाहिए जो यहां रहना चाहते हों और काम करना चाहते हों।
WWE WrestleMania 41 में होगा बहुत बड़ा मैच
WWE WrestleMania 41 नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच मैच होने वाला है। सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तीनों की राइवलरी अभी तक शानदार रही है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रॉलिंस ने पंक और रेंस के ऊपर हमला किया था। वो दोनों स्टार्स के ऊपर भारी पड़े थे। पॉल हेमन का मुकाबले में बड़ा रोल रहने वाला है। वो किसी के साथ भी जा सकते हैं। रोमन को उन्होंने धोखा दे दिया है। रेंस ने रेड ब्रांड में उन्हें धक्का देकर गिरा दिया था। हेमन काफी घबराए हुए नज़र आए। खैर इनका मैच बहुत तगड़ा रहेगा। देखना होगा कि जीत किसकी होती है।