'अपनी आत्मा बेचने के लिए तैयार हूं'- WWE सुपरस्टार Seth Rollins का चौंकाने वाला बयान आया सामने

WWE
रिंग में एंट्री करते हुए सैथ रॉलिंस (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Claimed Big Thing: WWE Elimination Chamber 2025 में बहुत बड़ा कारनामा हुआ था और ये चीज शायद कोई नहीं भूल पाएगा। वहां पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स को लो-ब्लो मारकर हील टर्न लिया था। उन्होंने कोडी की हालत खराब कर दी। ये सब द रॉक के इशारे पर सीना ने किया। सीना ने रॉक को अपनी आत्मा बेच दी थी। ट्रैविस स्कॉट भी इस दौरान रिंग में मौजूद थे। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने अब इस पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उनकी आत्मा हमेशा बिक्री के लिए उपलब्ध थी।

Ad

2014 में WWE में सैथ रॉलिंस ने अपने करियर बदल दिया था। उन्होंने द शील्ड को धोखा दिया और अथॉरिटी से हाथ मिला लिया था। रॉलिंस ने ये सबसे अच्छा काम किया था। अगर वो ये नहीं करते तो शायद आज कंपनी के टॉप स्टार नहीं होते। Not Just Football with Cam Heyward में हाल ही में सैथ गेस्ट बनकर आए। उन्होंने वहां पर कहा,

मेरी आत्मा हमेशा बिक्री के लिए तैयार है। मैं अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव से गुजर चुका हूं। कंपनी के लिए अच्छी चीज आगे के लिए क्या रहेगी मैं उस पर ही काम करूंगा। मैं कंपनी की अच्छी दिशा को देखकर ही आगे निर्णय लूंगा।

सैथ रॉलिंस ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वो जॉन सीना की तरह खुद भी द रॉक को अपनी आत्मा बेच सकते हैं। WrestleMania 41 में वो ये काम कर सकते हैं। सैथ ऐसा करते हैं तो इससे फिर आगे नई कहानियां सामने निकल कर आ सकती हैं। वहीं रॉलिंस का करियर भी एक अलग रास्ता पकड़ सकता है।

क्या WWE WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस की जीत होगी?

WWE WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला सीएम पंक और रोमन रेंस के साथ होने वाला है। इस ट्रिपल थ्रेट मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। रॉलिंस ने अभी तक बढ़िया काम किया है। मेगा इवेंट में उनके जीतने के चांस भी लग रहे हैं। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने पंक और रोमन दोनों पर हमला किया था। अब देखना होगा कि मेनिया में होने वाले बड़े मैच को वो जीत सकते हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications