WrestleMania 41 में Roman Reigns और WWE दिग्गज से मैच के लिए पूर्व चैंपियन ने तैयारी की शुरू, फैंस को दिया अपडेट

Ujjaval
सैथ रॉलिंस WrestleMania के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस WrestleMania के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Starts Training for WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। इस शो में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। WWE द्वारा इसे नाईट 1 के मेन इवेंट के लिए ऑफिशियल किया गया है। यह मैच तीनों के लिए महत्वपूर्ण है और सैथ मुकाबले के लिए तैयारी करते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने खुद अपने फैंस को इस विषय पर अपडेट दिया है।

Ad

पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील पोस्ट की। इसमें वो फिटनेस कोच जे फेरुगिया के साथ ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जे ने यह रील पोस्ट की, जिसे सैथ रॉलिंस ने स्टोरी पर शेयर किया। इसमें साफ तौर पर जे ने लिखा है कि सैथ WrestleMania मेन इवेंट करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

आप नीचे सैथ रॉलिंस की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

Ad

WWE WrestleMania में सैथ रॉलिंस के सामने दो सबसे कट्टर दुश्मन होंगे

सैथ रॉलिंस के लिए WrestleMania 41 में एक साथ अपने दो सबसे बड़े दुश्मनों से बदला लेने का मौका है। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने WWE करियर की शुरुआत साथ में की थी। सैथ ने रोमन रेंस को धोखा दिया था और इसके बाद से वो कट्टर दुश्मन बन गए। रोमन अब तक उस चीज को नहीं भूल पाए हैं और द विजनरी को भी अपने पूर्व साथी का व्यवहार पसंद नहीं है। वो उनसे काफी ज्यादा नफरत करते हैं। दूसरी ओर सैथ रॉलिंस को सीएम पंक बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

जब पंक ने Survivor Series 2023 में वापसी की थी, तो सैथ का रिएक्शन देखने लायक था। सैथ और पंक के बीच पहले ही दो सिंगल्स मैच स्टोरीलाइन के दौरान हो गए हैं। दोनों एक-एक जीते हैं। सैथ का अभी बेस्ट इन द वर्ल्ड से भी बदला पूरा नहीं हुआ है। सैथ को उनसे भी निपटना है। WrestleMania 41 के मेन इवेंट में विजनरी को पंक और रोमन दोनों एक साथ मिलेंगे। इसी के चलते वो धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दोनों दुश्मनों पर अपना गुस्सा निकाल सकते हैं और जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications