WWE में 16 बार के चैंपियन ने Roman Reigns की बादशाहत खत्म करने का किया दावा, पिछले साल ट्राइबल चीफ के ऊपर हासिल की थी जीत

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE में पिछले तीन साल से रोमन रेंस (Roman Reigns) की बादशाहत को कोई खत्म नहीं कर पाया। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन से ज्यादा हो गए। जे उसो (Jey Uso) के अलावा उन्हें कोई पिन भी नहीं कर पाया। हाल ही में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने अंततः ब्लू ब्रांड के चैंपियन को गद्दी से हटाने की बात कही और उनके कैरेक्टर वर्क की प्रशंसा की।

Ad

अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद उन्होंने कई दिग्गज सुपरस्टार्स को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया। WrestleMania 38 में पिछले साल ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने WWE चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। इसके बाद वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए।

हाल ही में द ब्लडलाइन के टूटने के बाद रोमन रेंस अपनी पावर खो रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार खिताब के लिए उन्हें कौन हरा सकता है। ImPaulsive पर बोलते हुए WWE में 16 बार के चैंपियन सैथ रॉलिन्स ने ट्राइबल चीफ को हराने के बारे में बात की और उनके कैरेक्टर को लेकर कहा,

यदि यह मुझ पर निर्भर है, तो वो मैं हूं। मैं नहीं जानता यार। मैं कहूंगा कि जो कोई भी ऐसा करता है वह चंद्रमा पर रॉकेट के लिए तैयार है। मेरा मतलब है कि वह आदमी निश्चित रूप से उस स्तर पर काम कर रहा है जो हमारे बिजनेस के इतिहास में बहुत कम लोगों के पास है। उन्होंने वास्तव में द ट्राइबल चीफ और अन्य कैरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उसने वास्तव में इसे हासिल किया।

youtube-cover
Ad

WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस की हुई थी करारी हार

द ब्लडलाइन का जलवा पिछले एक साल से चल रहा है। सैमी ज़ेन ने पहले अच्छा काम किया। अब द उसोज़ अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। Money in the Bank 2023 में कुछ हफ्ते पहले द उसोज़ का मुकाबला रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के साथ हुआ था। यह मुकाबला बहुत ही शानदार हुआ था। उसोज़ ने जीत हासिल की थी। SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच मुकाबला होगा। बहुत जल्द इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा। वैसे आपको बता दें Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस ने रेंस को DQ के जरिए हराया था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications