WWE ने 8 महीनों बाद Raw में दिग्गज की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 39 साल के रेसलर के टाइटल पर मंडराया खतरा?

अगले हफ्ते WWE Raw में फैंस को आएगा मजा
अगले हफ्ते WWE Raw में फैंस को आएगा मजा

Sheamus: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। अगले हफ्ते भी रेड ब्रांड के शो में मजा आएगा। एक इंजर्ड सुपरस्टार की धमाकेदार वापसी होगी। इस बात का ऐलान कर दिया गया है।

Ad

ब्रॉलिंग ब्रूट्स ग्रुप ने कुछ समय के लिए कंपनी में अच्छा काम किया था। शेमस भी इसका हिस्सा थे। इस ग्रुप के अन्य सदस्य भी अब इधर-उधर हो गए हैं। रिज हॉलैंड अब रिटायर हो गए हैं, उन्होंने NXT में हाल ही में इसका ऐलान किया था। बुच और पीट डन भी हैं लेकिन वो टायलर बेट के साथ अब नज़र आते हैं।

शेमस को अब अपने साथियों का साथ नहीं मिल पाएगा लेकिन ऐसा नहीं है कि उनके पास करने के लिए कुछ नहीं होगा। WWE ने अब अगले हफ्ते रेड ब्रांड में उनकी वापसी का ऐलान कर दिया है। इंजरी के कारण कई महीनों तक रिंग से दूर रहे शेमस अब रेड ब्रांड में नज़र आएंगे। इंंजरी से पहले उन्होंने SmackDown में काम किया था। ऐसा लग रहा है कि उनकी अनुपस्थिति के दौरान बड़ा फैसला लिया गया और उन्हें रेड ब्रांड में डाल दिया गया है।

Ad

शेमस ने रेड ब्रांड में एंट्री से पहले अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं। ऐसा लग रहा है कि सैमी ज़ेन की इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप खतरे में पड़ गई है। शेमस ने कहा कि उनकी नज़र इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर होगी। शेमस ने पिछले साल अगस्त में अपना अंतिम मैच WWE रिंग में लड़ा था। करीब 8 महीने बाद वो अब धमाकेदार वापसी करेंगे।

Ad

क्या WWE Raw में एंट्री कर सैमी ज़ेन को चुनौती देंगे शेमस?

कुछ दिन पहले WWE WrestleMania 40 में 39 साल के सैमी ज़ेन ने इतिहास रचा था। उन्होंने गुंथर के 666 दिनों के ऐतिहासिक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन को खत्म किया था। शेमस ने ये क्लियर कर दिया है कि वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। इसका मतलब साफ है कि सैमी और शेमस के बीच आगे राइवलरी देखने को मिल सकती है। अगले हफ्ते Raw में सैमी अपने टाइटल को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में शेमस एंट्री कर अपना जलवा दिखा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications