WWE SmackDown में 208 दिन बाद फेमस स्टार की शॉकिंग वापसी, चैंपियन पर किया जोरदार हमला

WWE SmackDown में नजर आया पूर्व चैंपियन, हमला करके दी दस्तक (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में नजर आया पूर्व चैंपियन, हमला करके दी दस्तक (Photo: WWE.com)

Shinsuke Nakamura Returns: WWE में कई बार रेसलर्स कुछ समय के लिए रिंग से दूर होते हैं। वह जब वापस आते हैं, तो उससे शो, स्टोरी और एक्शन तथा एंटरटेनमेंट को बल मिलता है। अब ऐसा ही कुछ स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में हुआ, जब एक सुपरस्टार ने 208 दिन बाद टीवी पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने आते ही चैंपियन को मूव हिट करके चित कर दिया। दरअसल, चैंपियन ने एक ओपन चैलेंज कर रखा था।

Ad

शिंस्के नाकामुरा ने आखिरी बार WWE टीवी पर Raw में उपस्थिति दर्ज कराई थी। 22 अप्रैल 2024 को हुए Raw एपिसोड में उनका सामना शेमस से हुआ था। यहां उन्हें हार मिली थी। इसके बाद से वह या तो SmackDown में डार्क मैच लड़ रहे थे, या फिर उन्हें लाइव शो और सुपर शो में इस्तेमाल किया जा रहा था। पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन नाकामुरा ने लेकिन अब SmackDown में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। दरअसल, शो के दौरान यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एलए नाइट ने एक ओपन चैलेंज रखा था।

इसका जवाब LDF ने दिया और फिर इसके मेंबर बेर्टो के खिलाफ नाइट ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड और रिटेन की थी। जब द मेगास्टार रिंग के किनारे जीत का आनंद ले रहे थे और उन्होंने पलटने का प्रयास किया, उसी समय शिंस्के नाकामुरा ने उनपर हमला कर दिया था। शिंस्के नाकामुरा पहले भी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रह चुके हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या वह अब एलए नाइट को उनकी चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे या फिर LDF के सैंटोस इस्कोबार भी इसके लिए एक विरोधी होंगे क्योंकि वह भी SmackDown में मौजूद थे।

Ad

WWE में कितनी बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रहे हैं शिंस्के नाकामुरा?

शिंस्के नाकामुरा ने अपने WWE करियर में दो बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम की है। उनका पहला चैंपियनशिप रन 15 जुलाई 2018 से 18 दिसंबर 2018 तक था। उन्हें SmackDown एपिसोड में रूसेव ने हराया था और वह नए चैंपियन बन गए थे। वहीं नाकामुरा का दूसरा टाइटल रन महज दो दिन का था। उन्होंने 27 जनवरी 2019 को WWE Royal Rumble किकऑफ के दौरान रूसेव से यह टाइटल जीता था और दो दिन बाद 29 जनवरी 2019 को वह इसको SmackDown लाइव के दौरान आर ट्रुथ के हाथों हार बैठे थे। यह देखना होगा कि अब क्या वह फिर से यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications