WWE में 1 साल पहले की गई गलती Roman Reigns के ऊपर पड़ी भारी, नए ट्राइबल चीफ ने दिलाई याद

WWE
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ की आई प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Sends Message Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ की राइवलरी जबरदस्त चल रही है। 6 जनवरी, 2025 को होने वाले Raw के Netflix डेब्यू पर रेंस और सिकोआ के बीच टक्कर होने वाली है। दोनों के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। बड़ी बात ये है कि जो भी मुकाबला जीतेगा उसे ट्राइबल चीफ का दर्जा और उला फाला मिल जाएगी। रेंस ने ही ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में सिकोआ को चुनौती पेश की थी। बाद में ट्रिपल एच ने मैच का ऑफिशियल ऐलान किया। खैर अब सोलो ने रोमन को एक खास संदेश देकर पुरानी चीज याद दिलाई है।

Ad

इस साल WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। इसके बाद चीजें बहुत बदल गईं। सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेकिन उन्होंने इसकी काया ही पलट दी। उन्होंने जिमी उसो और पॉल हेमन को बाहर कर टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू को ग्रुप में शामिल किया। सिकोआ ने खुद को नया ट्राइबल चीफ नियुक्त किया और उला फाला पहनी। SummerSlam 2024 में रेंस ने वापसी कर सोलो के ऊपर हमला किया था। इसके बाद से दोनों की राइवलरी जारी है।

खैर सोलो सिकोआ ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सभी को याद दिलाया कि रोमन रेंस ने एक साल पहले उन्हें फ्यूचर ट्राइबल चीफ के रूप में सम्मानित किया था। सोलो ने लिखा,

'लेकिन आप सब भूल गए।'
Ad

क्या सोलो सिकोआ की बात का जवाब देंगे WWE दिग्गज रोमन रेंस?

सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को पुरानी चीज याद दिलाकर बड़ा संदेश दे दिया है। सिकोआ ने कह दिया है कि अब ट्राइबल चीफ वो ही हैं। रोमन को सोलो के इस मैसेज को देखकर जरूर गुस्सा आ रहा होगा। वो सोच रहे होंगे कि काश उन्होंने एक साल पहले ऐसी गलती नहीं की होती। सोलो की इस बात का जवाब भी रेंस दे सकते हैं। खैर अब सभी Raw के Netflix डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। 6 जनवरी, 2025 को फैंस को खतरनाक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। रेंस और सिकोआ के बीच वन-ऑन-वन मैच का इंतजार WWE यूनिवर्स द्वारा किया जा रहा है। इस मुकाबले में जरूर तगड़ा बवाल देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications