Solo Sikoa Sends Warning Roman Reigns: WWE SmackDown के एपिसोड में आखिर असली ब्लडलाइन (OG Bloodline) का रीयूनियन पूरा हो गया। रोमन रेंस (Roman Reigns) और उसोज़ पहले ही साथ आ गए थे और अब सैमी ज़ेन भी उनके साथ जुड़ चुके हैं। इसी के साथ रीयूनियन की स्टोरी पूरी हो गई है और अब उन्हें नए ब्लडलाइन से निपटना है। बता दें कि रोमन और उनके साथियों का सामना WWE Survivor Series में नए ब्लडलाइन से होगा। यह असल में एक WarGames मैच है। ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ ने अब इसे लेकर बात करते हुए रोमन रेंस को धमकी दे दी है। सैमी के दोबारा रोमन और उसोज़ के साथ आने वाले पल को सोलो सिकोआ स्टेज एरिया से देख रहे थे। जब सिकोआ और उनके साथी बैकस्टेज जा रहे थे, तब की एक क्लिप सामने आई है। सोलो सिकोआ इसमें रोमन रेंस को मैसेज देते हुए बता रहे हैं कि उन्होंने गलती कर दी है। इसी बीच सिकोआ ने WarGames मैच को लेकर भी बात की। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा, "आपने (रोमन रेंस) अब गलती कर दी है। बहुत बड़ी गलती! मुझे आप चारों (रोमन रेंस, जिमी उसो, जे उसो और सैमी ज़ेन) के बारे में सबकुछ पता है। मैं उस ब्लडलाइन का हिस्सा था। यही वो कारण था कि मैं वहां से बाहर हुआ और खुद का ब्लडलाइन तैयार किया। मैं आपसे WarGames में मिलूंगा?"आप नीचे सोलो सिकोआ की वीडियो देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostWWE स्टार सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस से सिंगल्स मैच लड़ने के लिए मना कर दिया WWE SmackDown के हालिया एपिसोड सोलो सिकोआ का सैगमेंट देखने को मिला। इसी बीच रोमन रेंस ने दखल देकर सोलो को सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज किया। रोमन ने शर्त रखी कि इस मैच में जो जीतेगा, वो एकमात्र ट्राइबल चीफ होगा। हालांकि, सोलो ने मुकाबले के लिए इंकार करते हुए खुद को अनडिस्प्यूटेड ट्राइबल चीफ कह दिया। सोलो सिकोआ ने इसके बाद WarGames मैच के लिए चैलेंज कर दिया। काफी बवाल इसके बाद हुआ और सैमी ज़ेन दोबारा असली ब्लडलाइन के साथ जुड़ गए। देखना होगा कि Survivor Series 2024 में नए या असली ब्लडलाइन में से किसकी जीत होती है। View this post on Instagram Instagram Post