WWE दिग्गज Roman Reigns को मिली धमकी, ट्राइबल चीफ ने भरी हुंकार; देखें वीडियो

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस को दी गई धमकी (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस को दी गई धमकी (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Sends Warning Roman Reigns: WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) की हालत ब्लडलाइन (Bloodline) ने खराब कर दी थी। फैंस का ध्यान अभी इसी स्टोरीलाइन पर है और सभी देखना चाहते हैं कि इसे किस अंदाज में आगे बढ़ाया जाता है। पिछले हफ्ते SmackDown की एक अनदेखी वीडियो सामने आ रही है, यहां सोलो ने हुंकार भरते हुए बहुत बड़ा दावा किया है।

Ad

WWE ने थोड़े समय पहले SmackDown के आखिरी एपिसोड से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की। इसमें रोमन रेंस, समोअन स्पाइक का शिकार होने के बाद संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे हैं। दूसरी ओर स्टेज एरिया पर मौजूद सोलो सिकोआ ने रोमन को देखते हुए खुद को एकमात्र ट्राइबल चीफ बताया। उन्होंने रेंस को धमकी देते हुए यह भी कहा कि उन्हें रोकना मुश्किल है। सोलो सिकोआ ने इस अनदेखी वीडियो में कहा,

"मैं ही एकमात्र चीफ हूं। कोई भी मुझे नहीं रोक सकता।"

आप नीचे WWE द्वारा पोस्ट की गई क्लिप देख सकते हैं:

Ad

WWE SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन रेंस लेंगे ब्लडलाइन से बदला?

Bad Blood के बाद हुए दोनों SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और जिमी उसो की हालत खराब होती हुई नज़र आई है। ब्लडलाइन के पास नंबर्स गेम का फायदा है और इसी वजह से उनके ग्रुप का पलड़ा भारी नज़र आता है। आपको बता दें कि रोमन रेंस अगले SmackDown के एपिसोड का भी हिस्सा बनने वाले हैं। इस शो में उनका लक्ष्य पिछले दो शोज़ में हील ग्रुप द्वारा हुए जानलेवा हमले का बदला लेना होगा।

Raw के आखिरी एपिसोड में जे उसो को ब्लडलाइन के कारण अपनी आईसी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। इसी वजह से अब वो भी इस फैक्शन से बदला लेना चाहेंगे। इसी के चलते रोमन रेंस और जिमी उसो के साथ जे का रीयूनियन देखने को मिल सकता है। तीनों ही ओरिजिनल ब्लडलाइन के सदस्य हैं और वो अब साथ आ सकते हैं। SmackDown के एपिसोड में वो मिलकर सोलो सिकोआ और उनके साथियों के खिलाफ लड़ सकते हैं। वो इसी के साथ उनकी हालत भी खराब कर सकते हैं। अब देखना होगा कि ब्लू ब्रांड के अगले एपिसोड में किस तरह बवाल मचता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications