WWE में डबल चैंपियन बनकर इतिहास रचने वाले स्टार के मैचों का ऐलान, दांव पर लगे दोनों टाइटल, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

WWE
चैंपियन को अगले हफ्ते मिलेगी चुनौती (Photo: WWE.com)

Stephanie Vaquer Defend Both Titles: WWE NXT में डबल चैंपियन बने हुए स्टैफनी वकेर (Stephanie Vaquer) को अभी एक ही हफ्ता हुआ है और उन्हें नए प्रतिद्वंदी भी मिल गए हैं। NXT के इस हफ्ते के एपिसोड में उनके मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। अगले हफ्ते वकेर के दो मुकाबले तय किए गए हैं। जैडा पार्कर के खिलाफ वो अपनी NXT विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी। इसके अलावा फैलन हेनली के खिलाफ NXT नॉर्थ अमेरिकन विमेंस चैंपियनशिप दांव पर लगाएंगी।

Ad

हाल ही में 11 मार्च को WWE NXT Roadblock का आयोजन हुआ था। वहां पर विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन स्टैफनी वकेर ने NXT विमेंस चैंपियन जूलिया का सामना किया था। दोनों के बीच विनर टेक्स ऑल मैच हुआ। मुकाबले में दोनों टाइटल दांव पर लगे थे। अंत में वकेर ने जीत हासिल की और डबल चैंपियन बनकर अपने करियर में इतिहास रच दिया। बैकी लिंच के बाद ऐसा करने वालीं वो दूसरी सुपरस्टार बनीं।

NXT के लेटेस्ट एपिसोड में स्टैफनी वकेर ने एंट्री कर अपने अगले प्रतिद्वंदी की मांग की। जॉर्डिन ग्रेस ने आकर वकेर को चुनौती देने की बात कही। हालांकि, जैडा पार्कर ने आकर उनके ऊपर हमला कर दिया था। उन्होंने खुद को स्टैफनी का अगला चैलेंजर बताया। WWE द्वारा भी उन्हें चैंपियन बनने का सुनहरा मौका अगले हफ्ते के लिए दे दिया गया। शो में बैकस्टेज फैलन हेनली ने भी वकैर के खिलाफ विमेंस नॉर्थ अमेरिकन टाइटल मैच की मांग की। उन्हें भी मुकाबले दे दिया गया।

Ad

क्या WWE NXT में अपने टाइटल रिटेन कर पाएंगी स्टैफनी वकेर?

स्टैफनी वकेर की अब अगले हफ्ते के लिए डबल ड्यूटी लगा दी गई है। दो मुकाबलों में उन्हें अपने टाइटल रिटेन करने हैं। मुश्किलों का सामना उन्हें करना पड़ सकता है। हो सकता है कि वो एक चैंपियनशिप हार जाएं। वकेर अपनी जीत का दावा कर चुकी हैं लेकिन पासा पलटने में देर नहीं लगती है। जैडा पार्कर पिछले कुछ समय से अच्छा काम कर रही हैं। WWE द्वारा उनके ऊपर भरोसा जताया जा सकता है। वैसे स्टैफनी भी चुनौतियों का सामना करने का पूरा माद्दा रखती हैं। बहुत कम समय में उन्होंने अपने धमाकेदार कार्य से सभी के दिलों में खास जगह बना ली है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications