WWE Star Returns: WWE में इस समय WrestleMania 41 की तैयारियां चल रही हैं लेकिन इस बीच थिया हैल ने रिंग में वापसी कर ली है। 147 दिनों बाद WWE टीवी पर वो दिखाई दी हैं। हैल ने NXT में अपना जबरदस्त नाम बनाया है। वो कई सालों तक चेस यू का हिस्सा रहीं। बहुत जल्द ही वो रोस्टर की टॉप विमेंस सुपरस्टार्स में से एक बन गईं। रिंग में उनका तगड़ा एक्शन सभी को बहुत अच्छा लगता है।
पिछले साल 19 नवंबर को हुए NXT एपिसोड के बाद से उन्हें टीवी से हटा दिया गया था। डेवलपमेंट ब्रांड में तब से उनका जलवा नहीं दिखा। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। NXT के लेटेस्ट एपिसोड में आंद्रे चेस को कालो डिक्सन और उरीया कॉनर्स अपने साथ लाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान थिया वहां पर अचानक नज़र आई। उन्हें फैंस ने खूब चीयर किया। थिया ने ये संकेत दिए कि वो चेस यू से हमेशा के लिए बाहर हो रही हैं।
शो में थिया हैल का मुकाबला कारमेन पेत्रोविक के साथ हुआ। ये NXT विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफायर मैच था। मैच में हैल ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कारमेन को हराने के लिए ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ा। हैल ने जबरदस्त अंदाज में Stand & Deliver के लिए अपना टिकट कटाया। हैल के पास बड़े शो में चैंपियन बनने का इस बार सुनहरा मौका है।
WWE WrestleMania 41 के ऊपर हैं सभी की नज़रें
WWE WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। अब कुछ ही दिन इसके प्रसारण में बचे हैं। फैंस को तगड़े मुकाबले इस बार देखने को मिलेंगे। जॉन सीना, रोमन रेंस, कोडी रोड्स, ड्रू मैकइंटायर, डेमियन प्रीस्ट, सीएम पंक, सैथ रॉलिंस सहित खतरनाक स्टार्स का जलवा दिखेगा। विमेंस डिवीजन के भी कुछ बडे़ मुकाबले कंपनी ने तय किए हैं। WWE ने हर साल की तरह इस बार भी कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। द रॉक शो में आ सकते हैं। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में उनकी दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। ये बहुत बड़ा फैंस के लिए तोहफा हो सकता है।