रोमन रेंस और मेगास्टार की वजह से WWE ने 2 स्टार्स को लेकर उठाया बहुत बड़ा कदम, SummerSlam 2024 में टाइटल हारने की मिली सजा

wwe
रोमन रेंस ने WWE SummerSlam में की थी तगड़ी वापसी (Photo: WWE.com)

WWE Stars Replaced By Roman Reigns And LA Knight: WWE WrestleMania 40 में हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) कुछ महीने ब्रेक पर चले गए थे। हालांकि, वापसी के बाद अब वो फिर से टॉप सुपरस्टार बन गए हैं। इसके अलावा एलए नाइट ने भी बड़ा मुकाम हासिल किया है।

Ad

रोमन रेंस की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। SummerSlam 2024 में उन्होंने धमाकेदार एंट्री कर सभी को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। दूसरी तरफ समर की सबसे बड़ी पार्टी में मेगास्टार एलए नाइट ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप हासिल की। उन्होंने लोगन पॉल के 273 दिनों के टाइटल रन का अंत किया।

SummerSlam में बेली को भी झटका लगा था। वो नाया जैक्स के खिलाफ WWE विमेंस चैंपियनशिप हार गईं। बेली और लोगन पॉल को लेकर कंपनी ने बड़ा कदम उठाकर सजा दी है। दोनों को SmackDown के ऑफिशियल पोस्टर से हटा दिया गया है। इन दोनों की जगह रोमन रेंस और एलए नाइट ने ले ली है।

Ad

रोमन रेंस की राइवलरी इस समय सोलो सिकोआ के साथ चल रही है। 9 अगस्त को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस ने सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ के ऊपर अटैक किया। रोमन का खतरनाक रूप फैंस को देखने को मिला।

पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड रोमन रेंस के लिए अच्छा नहीं रहा। जेकब फाटू ने वापसी कर उनके ऊपर हमला किया। सोलो सिकोआ ने फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बुरी हालत की। अब इनकी राइवलरी जबरदस्त हो गई है। देखना होगा कि आगे क्या नया देखने को मिलेगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेंस अब कुछ हफ्ते नज़र नहीं आएंगे। सितंबर के मध्य में उनकी वापसी होगी। ऐसा हुआ तो फिर चीजें और मजेदार हो जाएंगी।

WWE SmackDown में होगा बहुत बड़ा चैंपियनशिप मैच

एलए नाइट का टाइटल रन भी शुरू हो गया है। वो अपनी चैंपियनशिप को ब्लू ब्रांड के आगामी एपिसोड में सैंटोस इस्कोबार के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सैंटोस को बुरी तरह हराने का दावा नाइट कर चुके हैं। फैंस को एक तगड़ा मैच देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications