जॉन सीना का 17वीं बार चैंपियनशिप जीतने का सपना टूटा, WWE SummerSlam 2021 में जीत के बाद रोमन रेंस की बादशाहत जारी

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021में रोमन रेंस की हुई जीत
WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021में रोमन रेंस की हुई जीत

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना (John Cena) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ। इस मैच का इंतजार WWE फैंस को बेसब्री से था। मैच काफी अच्छा रहा और रोमन रेंस ने सीना को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। मेन इवेंट में इस मैच का सपोर्ट फैंस ने काफी किया।

Ad
Ad

WWE SummerSlam 2021 में जॉन सीना की हुई हार

फैंस के उम्मीद के मुताबिक ये मैच हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने शुरूआत से ही हार नहीं मानी। दोनों ने एक दूसरे को अपने फिनिशिंग मूव दिए लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए। रेंस काफी गुस्से में पूरे मैच में नजर आए। सीना ने बार-बार रेंस को रोलअप के जरिए हराने की कोशिश की। रेंस ने भी कई बार स्पीयर मारने की कोशिश की लेकिन सीना बच गए।

मैच में जॉन सीना को फैंस ने काफी चीयर किया। जॉन सीना ने रेंस को दो बार AA लगाया लेकिन रेंस ने हार नहीं मानी। ये देखकर सभी फैंस हैरान हो गए थे। जॉन सीना को खुद इस बात का भरोसा नहीं हो रहा था। सीना ने रेंस को स्पीयर भी मारने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। रेंस ने भी सीना को कई बार सुपरमैन पंच लगाए।

इस मैच का अंत भी अच्छा रहा। रोमन रेंस ने अपने ही अंदाज में जॉन सीना को स्पीयर मारकर हरा दिया। जॉन सीना को इस हार से काफी निराशा हुई होगी। सीना ने अंत में काफी अच्छा परफॉर्म किया लेकिन वो हार गए। सीना की हार के बाद लैसनर ने भी एंट्री की और फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। खैर सीना 17वीं बार चैंपियनशिप हासिल नहीं कर पाए। फैंस को उम्मीद थी कि वो नया रिकॉर्ड कायम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोमन रेंस ने एक बार फिर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की और बादशाहत जारी रखी।

सीना का अगला कदम क्या होगा अब ये देखने वाली बात होगी। रेंस की राइवलरी अब लैसनर के साथ शुरू हो जाएगी। सीना अब शायद ही WWE में नजर आएंगे। विंस मैकमैहन ने WWE फैंस को इस साल का सबसे बड़ा तोहफा लैसनर की वापसी से दे दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications