SummerSlam: WWE SummerSlam 2023 का मैच कार्ड लगभग तैयार हो चुका है, जिसमें रोमन रेंस (Roman Reigns), ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोंडा राउज़ी (Ronda Rousey) जैसे बड़े सुपरस्टार्स परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे। कोई अपने पुराने दुश्मन से बदला लेना चाहेगा तो कोई रेसलर खुद को मिले धोखे का हिसाब बराबर करना चाहेगा।इस बीच इवेंट के कई मैचों में बड़े टाइटल भी दांव पर लगे होंगे, जिनमें कई बड़े सुपरस्टार्स के पास बेल्ट जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 2 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो SummerSlam में नए चैंपियन बन सकते हैं और 2 चैंपियंस जो टाइटल रिटेन कर सकते हैं।#)WWE SummerSlam में Jey Uso नए चैंपियन बन सकते हैंTambu@SoceQuiPeutJey Uso Undisputed WWE Universal Champion après SummerSlam on y croit ? pic.twitter.com/uoKrSzK6Nh25415Jey Uso Undisputed WWE Universal Champion après SummerSlam on y croit ? pic.twitter.com/uoKrSzK6Nhरोमन रेंस और जे उसो पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं, लेकिन 2020 में उनकी दोनों भिड़ंत में यूनिवर्सल टाइटल दांव पर लगा था। मगर इस बार ट्राइबल कॉम्बैट मैच में ना केवल रोमन की अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप बल्कि ट्राइबल चीफ का पद भी दांव पर लगा होगा।इस स्टोरीलाइन के बिल्ड-अप में जे उसो को बहुत मजबूत दिखाया गया है और एक हालिया SmackDown एपिसोड में उन्होंने रोमन रेंस को स्पीयर लगाकर दिखाया था कि वो किसी से डरते नहीं हैं। वो जे उसो ही थे जिन्होंने Money in the Bank 2023 के द ब्लडलाइन सिविल वॉर टैग टीम मैच में रोमन की 1294 दिनों तक चली पिन ना होने की स्ट्रीक का अंत किया था।ऐसा लग रहा है जैसे जे उसो को रोक पाना इस समय बहुत मुश्किल है, इसलिए संभव है कि WWE आखिरकार SummerSlam 2023 में रोमन के ऐतिहासिक टाइटल रन को समाप्त करने का फैसला ले सकती है।3)ओस्का - चैंपियनशिप रिटेन करनी चाहिएWWE on FOX@WWEonFOXWho will leave #SummerSlam with the @WWE Women’s Championship?@WWEAsuka @BiancaBelairWWE @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/8VPRGepY3A1239165Who will leave #SummerSlam with the @WWE Women’s Championship?@WWEAsuka @BiancaBelairWWE @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/8VPRGepY3ANight of Champions 2023 में बियांका ब्लेयर को हराकर ओस्का नई Raw विमेंस चैंपियन बनी थीं, लेकिन अब इस टाइटल को WWE विमेंस चैंपियनशिप नाम दे दिया गया है। पिछले करीब 2 महीनों में शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर ने उनकी मुश्किल बढ़ाने का काम किया है, इसलिए SummerSlam में ओस्का को ट्रिपल थ्रेट मैच में शार्लेट और ब्लेयर के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करना होगा।ओस्का का नया किरदार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और कहीं ना कहीं उनके टाइटल रन को भी फैंस इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि शार्लेट और ब्लेयर को कम नहीं आंका जा सकता, लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि खुद को एक महान चैंपियन के रूप में स्थापित करने के लिए ओस्का को इस जीत की बहुत जरूरत है। वहीं ब्लेयर और शार्लेट जैसी टॉप सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत उन्हें बहुत फायदा दिला सकती है और चैंपियन बनने के कुछ ही हफ्तों बाद चैंपियनशिप हार जाना भी उनके लिए नुकसानदेह रह सकता है।#)फिन बैलर - चैंपियन बनना चाहिएCrispyWrestling@CrispyWrestleHappy 42nd Birthday to the fantastic Finn Balor - 1st Ever Universal Champion- 2x NXT Champion - 1x United States Champion- 2x Intercontinental Champion- Soon to be World Heavyweight Champion pic.twitter.com/RxrGasf4H129460Happy 42nd Birthday to the fantastic Finn Balor - 1st Ever Universal Champion- 2x NXT Champion - 1x United States Champion- 2x Intercontinental Champion- Soon to be World Heavyweight Champion pic.twitter.com/RxrGasf4H1फिन बैलर वही सुपरस्टार हैं, जो SummerSlam 2016 में सैथ रॉलिंस को हराकर इतिहास के सबसे पहले WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। अब इतिहास खुद को दोहरा रहा है क्योंकि वो दोबारा इस प्रीमियम लाइव इवेंट में आमने-सामने होंगे। बस फर्क इतना होगा कि इस बार उनके मैच में रॉलिंस का वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल दांव पर लगा होगा।रॉलिंस ने अपने वादे के अनुसार एक फाइटिंग चैंपियन होने की भूमिका निभाई है, लेकिन द जजमेंट डे के डॉमिनेंस को देखते हुए फिन बैलर की जीत की उम्मीद बढ़ने लगी है। बैलर ने इस मोमेंट के लिए बहुत लंबा इंतज़ार किया है, इसलिए कहीं ना कहीं फैंस भी उन्हें चैंपियन बनते देखना चाहते हैं।#)गुंथर - चैंपियनशिप रिटेन करनी चाहिएWrestleSeeks@WrestleseeksIntercontinental Champion Gunther will defend his Championship against Drew McIntyre at #SummerSlam . #SmackDown #WWEMexicoCity #WWE2K23 #WWESuperCard #WWE #WWESuperShow #wwesmackdown #WWENXT #WWELive #WWECDMX #WWERaw pic.twitter.com/kqONGcrIIv19Intercontinental Champion Gunther will defend his Championship against Drew McIntyre at #SummerSlam . #SmackDown #WWEMexicoCity #WWE2K23 #WWESuperCard #WWE #WWESuperShow #wwesmackdown #WWENXT #WWELive #WWECDMX #WWERaw pic.twitter.com/kqONGcrIIvगुंथर पिछले एक साल में WWE के सबसे डॉमिनेंट सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने जून 2022 में रिकोशे को हराकर WWE आईसी चैंपियनशिप अपने नाम की थी। वो उसके बाद कई बार अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर चुके हैं और उनका टाइटल रन 400 दिनों के आंकड़े को पार कर चुका है।मगर SummerSlam 2023 में उनके सामने ड्रू मैकइंटायर की चुनौती होगी, जिन्होंने Money in the Bank 2023 में वापसी के बाद लगातार द रिंग जनरल की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है। गुंथर इतिहास में सबसे लंबे समय तक आईसी चैंपियन बने रहने वाले सुपरस्टार बनने से कुछ ही हफ्तों की दूरी पर हैं। अब गुंथर को इतिहास रचने से रोक दिया गया तो उनके किरदार पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है।