SummerSlam 2023: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम (SummerSlam) 2023 के आयोजन में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। बता दें, इस साल SummerSlam का आयोजन 5 अगस्त (भारत में 6 अगस्त) को होने जा रहा है। WWE इस इवेंट के लिए कई बड़े मुकाबले बुक कर चुकी है और इन मुकाबलों में कई सुपरस्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे।कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें SummerSlam 2023 के मैच कार्ड का हिस्सा नहीं बनाया गया है। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो मैच नहीं लड़ने के बावजूद इस इवेंट में बवाल मचाते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो SummerSlam 2023 में मैच नहीं लड़ने के बावजूद काफी सुर्खियां बटोर सकते हैं।3- WWE सुपरस्टार एलए नाइट SummerSlam 2023 में कुछ बड़ा करते हुए दिखाई दे सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postऐसा लग रहा है कि एलए नाइट को SummerSlam 2023 में मैच लड़ने का मौका नहीं मिलेगा। रिपोर्ट्स की माने तो एलए नाइट का SummerSlam में बड़ा सैगमेंट बुक किया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एलए नाइट की WWE फैंस के बीच लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है।रिपोर्ट्स में बताया गया है कि द अंडरटेकर SummerSlam 2023 में वापसी करके एलए नाइट के साथ सैगमेंट का हिस्सा बन सकते हैं। देखा जाए तो एलए नाइट इतने बड़े स्टेज पर द अंडरटेकर जैसे दिग्गज के साथ सैगमेंट का हिस्सा बनकर तुरंत ही सुर्खियों में आ जाएंगे। याद दिला दें, एलए नाइट को Raw 30 में भी फिनोम के साथ सैगमेंट का हिस्सा बनने का मौका मिला था।2- WWE सुपरस्टार डेमियन प्रीस्ट View this post on Instagram Instagram Postडेमियन प्रीस्ट शायद SummerSlam 2023 में मैच लड़ते हुए दिखाई नहीं देंगे। बता दें, इस इवेंट में डेमियन प्रीस्ट के साथी फिन बैलर को सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में कम्पीट करने का मौका मिलने वाला है। याद दिला दें, डेमियन प्रीस्ट के पास मेंस Money in the Bank ब्रीफकेस मौजूद है।डेमियन प्रीस्ट के पास सैथ रॉलिंस vs डेमियन प्रीस्ट मैच के दौरान या मैच के बाद अपना MITB ब्रीफकेस कैश इन करने का शानदार मौका होगा। ऐसा लग रहा है कि डेमियन प्रीस्ट यह मौका शायद ही हाथ से जाने देना चाहेंगे और वो कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करके नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनते हुए चौंका सकते हैं। संभव यह भी है कि प्रीस्ट खुद को कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने से रोककर फिन बैलर को नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में मदद करके दोस्ती का फर्ज निभा सकते हैं।1- WWE सुपरस्टार जिमी उसो की SummerSlam 2023 में वापसी हो सकती है View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो कई हफ्ते पहले SmackDown में रोमन रेंस & सोलो सिकोआ द्वारा किए हमले के बाद से ही ब्रेक पर हैं। रोमन रेंस को SummerSlam 2023 में जिमी उसो के जुड़वा भाई जे उसो के खिलाफ अपना ट्राइबल चीफ स्टेट्स और अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करना है। देखा जाए तो रोमन रेंस ये दोनों ही चीज़ें शायद ही हाथ से जाने देना चाहेंगे।इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि रोमन रेंस इस मैच के दौरान जे उसो पर दबदबा बनाने के लिए सोलो सिकोआ की मदद ले सकते हैं। इस स्थिति में जिमी उसो चौंकाने वाली वापसी करते हुए रोमन रेंस & सोलो सिकोआ पर जबरदस्त हमला करते हुए बवाल मचा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह देखना रोचक होगा कि जे उसो इसका फायदा उठाकर रोमन रेंस को हराते हुए नए ट्राइबल चीफ बन पाते हैं या नहीं।