SummerSlam 2023: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट अब कुछ दिनों दूर है। इस शो के लिए 8 बेहतरीन मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। फैंस जरूर जानना चाहेंगे कि इन मैचों का अंत किस तरह से होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SummerSlam 2023 इवेंट में होने वाले मैचों और उनके संभावित नतीजों को लेकर बात करेंगे।- WWE SummerSlam 2023 में बैटल रॉयल मैचWWE@WWEOH? YEAH!We've got ourselves a #SummerSlam Battle Royal and a certain someone wants in!#SmackDown pic.twitter.com/QLrjvNx78M7959789OH? YEAH!We've got ourselves a #SummerSlam Battle Royal and a certain someone wants in!#SmackDown pic.twitter.com/QLrjvNx78MSummerSlam 2023 के लिए थोड़े समय पहले ही एक बैटल रॉयल मैच का ऐलान किया गया है। इस मैच के लिए अभी तक सिर्फ दो स्टार्स के हिस्सा लेने की जानकारी मिली है। एलए नाइट और शेमस मुकाबले में नज़र आएंगे। अगर अभी के हिसाब से देखें, तो एलए नाइट की जीत के चांस हैं, क्योंकि फैंस उन्हें पुश मिलते हुए देखना चाहते हैं।संभावित नतीजा: एलए नाइट की जीत हो- रिकोशे vs लोगन पॉलWWE SummerSlam@SummerSlamBREAKING: @LoganPaul will go one-on-one with @KingRicochet at #SummerSlam!🎟️ TICKETS: ticketmaster.com/event/08005E87… pic.twitter.com/KGM5C2Cxhl2826459BREAKING: @LoganPaul will go one-on-one with @KingRicochet at #SummerSlam!🎟️ TICKETS: ticketmaster.com/event/08005E87… pic.twitter.com/KGM5C2Cxhlरिकोशे और लोगन पॉल का मैच कई सारे हाई-फ्लाइंग मूव्स से भरा होगा। फैंस की इस मैच से बहुत उम्मीदें हैं। अगर विजेता को लेकर बात की जाए, तो लोगन की जीत हो सकती है। उन्हें बहुत समय से किसी मैच में जीत नहीं मिली है। इसी वजह से उन्हें अब रिकोशे के खिलाफ जीत दिलाकर ताकतवर दिखाया जा सकता है।संभावित नतीजा: लोगन पॉल की जीत हो सकती है- रोंडा राउजी vs शेना बैज़लरWWE SummerSlam@SummerSlamBREAKING: Former friends, allies, and WWE Women’s Tag Team Champions @RondaRousey and @QoSBaszler will battle at #SummerSlam.🎟️ TICKETS: ticketmaster.com/event/08005E87… pic.twitter.com/NBfxuNpMD03325531BREAKING: Former friends, allies, and WWE Women’s Tag Team Champions @RondaRousey and @QoSBaszler will battle at #SummerSlam.🎟️ TICKETS: ticketmaster.com/event/08005E87… pic.twitter.com/NBfxuNpMD0रोंडा राउजी और शेना बैज़लर दोनों के बीच बड़ा इतिहास रहा है। सालों तक दोस्ती निभाने के बाद दोनों अब एक-दूसरे की बड़ी दुश्मन बन गई हैं। इस मैच में दोनों ही अपनी MMA स्किल्स और सबमिशन मूव्स का प्रदर्शन कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार राउजी SummerSlam के बाद WWE से जाने वाली हैं। ऐसे में उनकी विरोधी शेना को जीत मिल सकती है।संभावित नतीजा: शेना बैज़लर को जीत मिलें- गुंथर vs ड्रू मैकइंटायर (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)WWE SummerSlam@SummerSlamIntercontinental Champion @Gunther_AUT defends against @DMcIntyreWWE at #SummerSlam!🎟️ TICKETS: ticketmaster.com/event/08005E87… pic.twitter.com/A4PwbPyccQ3665566Intercontinental Champion @Gunther_AUT defends against @DMcIntyreWWE at #SummerSlam!🎟️ TICKETS: ticketmaster.com/event/08005E87… pic.twitter.com/A4PwbPyccQड्रू मैकइंटायर को वापसी के बाद से बहुत ताकतवर दिखाया है। वो जरूर गुंथर और उनकी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए अभी तक का सबसे बड़ा खतरा रहे हैं। उनके बीच मैच बेहतरीन रह सकता है। गुंथर को इस मैच में इम्पीरियम की मदद से जीत मिल सकती है। अभी WWE साफ तौर पर गुंथर को इतिहास का सबसे लंबा आईसी चैंपियन बनाने पर ध्यान देगा। बाद में ड्रू उनके टाइटल रन का अंत कर सकते हैं।संभावित नतीजा: गुंथर चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं- ओस्का vs शार्लेट फ्लेयर vs बियांका ब्लेयर (WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच)WWE@WWEWho ya got at #SummerSlam?! pic.twitter.com/mpvCXLyNBv5313620Who ya got at #SummerSlam?! pic.twitter.com/mpvCXLyNBvओस्का का टाइटल रन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। दूसरी ओर शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर काफी अच्छा काम कर रही हैं। SummerSlam में जरूर उनके बीच अच्छा मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, कंपनी द्वारा यहां टाइटल चेंज बुक किया जा सकता है। इस मैच में शार्लेट किसी तरह से टाइटल जीत सकती हैं।संभावित नतीजा: शार्लेट फ्लेयर नई चैंपियन बन सकती हैं- कोडी रोड्स vs ब्रॉक लैसनरWWE SummerSlam@SummerSlam"The American Nightmare" @CodyRhodes clashes with "The Beast" @BrockLesnar at #SummerSlam live in Detroit! pic.twitter.com/zouYRuoxv673011127"The American Nightmare" @CodyRhodes clashes with "The Beast" @BrockLesnar at #SummerSlam live in Detroit! pic.twitter.com/zouYRuoxv6कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर के बीच महीनों से दुश्मनी देखने को मिल रही है। अभी तक दोनों को एक-एक बार एक-दूसरे पर जीत मिली है। तीसरे मैच से पता चलेगा कि स्टोरीलाइन का असली विजेता कौन है। इस मैच का नतीजा किसी भी ओर जा सकता है क्योंकि दोनों ही रेसलर्स काफी काबिल हैं।कोडी रोड्स को WWE अपना अगला टॉप स्टार बनाना चाहता है लेकिन यह चीज तब ही संभव हो पाएगी, जब अमेरिकन नाईटमेयर को कुछ दिग्गजों पर जीत मिलेगी। द बीस्ट को हराने से रोड्स का मोमेंटम दोगुना होगा और इसी वजह से उन्हें जीत मिलनी चाहिए।संभावित नतीजा: कोडी रोड्स की जीत हो सकती है- सैथ रॉलिंस vs फिन बैलर (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)WWE SummerSlam@SummerSlam YEARS IN THE MAKING@WWERollins defends the World Heavyweight Championship against @FinnBalor at #SummerSlam! pic.twitter.com/YKpMKlrl5k71749177️⃣ YEARS IN THE MAKING@WWERollins defends the World Heavyweight Championship against @FinnBalor at #SummerSlam! pic.twitter.com/YKpMKlrl5kसैथ रॉलिंस और फिन बैलर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच पर सभी की नज़रें होंगी। दोनों के बीच 7 साल पहले भी इसी इवेंट में टाइटल मैच देखने को मिला था। अब वो दोबारा आमने-सामने आएंगे। सैथ रॉलिंस और फिन बैलर के इस मैच में जजमेंट डे का दखल देखने को मिल सकता है।वो आकर सैथ की हार का कारण बन सकते हैं। फैंस चाहेंगे कि सैथ रॉलिंस अपने टाइटल को रिटेन करें। हालांकि, फिन बैलर अभी अपने करियर का सबसे अच्छा काम कर रहे हैं और उनके पास मोमेंटम है। ऐसे में उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनाने का यह सही समय है। बैलर के चैंपियन बनने से जजमेंट डे में भी चीजें बदलती हुई नज़र आएंगी।संभावित नतीजा: फिन बैलर नए चैंपियन बन सकते हैं- रोमन रेंस vs जे उसो (अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ के पद के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच)WWE@WWEGet ready for TRIBAL COMBAT at #SummerSlam! pic.twitter.com/RJuqV0hM7b81211211Get ready for TRIBAL COMBAT at #SummerSlam! pic.twitter.com/RJuqV0hM7bरोमन रेंस और जे उसो के बीच मैच होने वाला है। दोनों ही रेसलर्स के मुकाबले में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ का पद दांव पर लगा होगा। यह ट्राइबल कॉम्बैट मैच बेहतरीन साबित हो सकता है। मैच में जिमी उसो और सोलो सिकोआ की इंटरफेरेंस देखने को मिल सकती है।रोमन रेंस इस मैच में जीत दर्ज करने के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, जे उसो उन्हें जरूर कड़ी टक्कर देंगे। यह मैच शो में सबसे लंबा चल सकता है। WWE जरूर अंत में कुछ बड़ा सरप्राइज प्लान कर सकता है। रोमन रेंस किसी अनोखे तरीके से अपने टाइटल को रिटेन रख सकते हैं।संभावित नतीजा: रोमन रेंस चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ का पद रिटेन रख सकते हैं