WWE SummerSlam में धमाकेदार जीत के साथ Roman Reigns का एक और बड़ा कारनामा, बनाया चौंकाने वाला रिकॉर्ड

..
रोमन रेंस ने छुआ एक और बड़ा मुकाम
WWE में अब Roman Reigns ने कौन सा रिकॉर्ड बना लिया है?

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 में भी रोमन रेंस (Roman Reigns) का ऐतिहासिक अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन बरकरार रहा था। उन्होंने शो के मेन इवेंट में जे उसो (Jey Uso) को मात दी और अभी भी चैंपियन बने हुए हैं। उन्होंने इस मैच में बड़ा कारनामा करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Ad

जे उसो और Roman Reigns का सामना समर की सबसे बड़ी पार्टी में हुआ था। मैच में ट्राइबल कॉम्बैट की शर्त जोड़ी गई थी। दोनों ही स्टार्स ने मैच जीतने के लिए पूरी जान लगा रखी थी। दोनों मैच जीतने के लिए रिंग के पास मौजूद सभी चीजों का उपयोग कर रहे थे। हेड ऑफ द टेबल की मदद सोलो सिकोआ ने की। हालांकि जे उन्हें अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहे थे। मैच के अंत में जे के भाई जिमी उसो ने उन पर अटैक कर दिया जिसके कारण रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप रिटेन करने में कामयाब रहे थे।

SummerSlam 2023 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप सफलतापूर्वक डिफेंड करने के साथ ही रोमन रेंस ने खुद के लिए एक रिकॉर्ड बनाया। जे उसो के साथ उनका मैच 36 मिनट तक चला था। यह किसी भी प्रीमियम लाइव इवेंट में ट्राइबल चीफ के करियर का सबसे लंबा चलने वाला सिंगल्स मैच था।

youtube-cover
Ad

निश्चित ही जे उसो को अपने करियर के सबसे बड़े मैच में जिस तरह से हार मिली है, वह बहुत ही शॉकिंग है। अब सभी की निगाहें SmackDown के एपिसोड पर होगी, जहां जे उसो और जिमी का आमना-सामना हो सकता है। जे अपने भाई से उनके लिए एक्शन की सफाई मांगेगे। संभवतः अब पूर्व टैग टीम चैंपियंस के बीच दुश्मनी की शुरुआत हो सकती है।

WWE SummerSlam में जीत के बाद Roman Reigns का रिएक्शन आया सामने

भले ही SummerSlam में हुए मैच का परिणाम सभी के लिए बहुत ही चौंकाने वाला हो लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा अंत में ट्राइबल चीफ को ही मिला है। जे उसो को हराने के बाद हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। Roman Reigns ने बीच के किनारे छाते के नीचे आराम करते हुए का फोटो फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है।

"आपके इकलौते ट्राइबल चीफ"

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications