WWE SummerSlam 2023 में बने आंकड़ों पर एक नज़र: Roman Reigns ने समरस्लैम में बादशाहत रखी बरकरार, Brock Lesnar की शर्मनाक स्ट्रीक जारी

WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर
WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर

SummerSlam: WWE ने हाल ही में अपने सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स में से एक समरस्लैम (SummerSlam) का आयोजन किया। इस साल SummerSlam में केवल एक टाइटल चेंज देखने को मिला। वहीं, रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और गुंथर (Gunther) इस इवेंट में अपने-अपने टाइटल्स रिटेन करने में कामयाब रहे थे।

Ad

इसके अलावा ओमोस और जिमी उसो इस इवेंट के जरिए अपनी वापसी करते हुए दिखाई दिए। इस साल SummerSlam में कुछ पुराने रिकॉर्ड्स टूट गए जबकि कुछ रिकॉर्ड्स बरकरार रहे। आइए ज्यादा देर ना करते हुए WWE SummerSlam 2023 में बने आंकड़ों पर एक नज़र डालते हैं।

WWE SummerSlam 2023 में बने आंकड़ों पर एक नज़र:

- SummerSlam 2023 में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में बियांका ब्लेयर ने शार्लेट फ्लेयर को पिन करके WWE विमेंस चैंपियनशिप जीता था। इसके तुरंत बाद ही इयो स्काई ने बियांका ब्लेयर पर MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करके उनसे टाइटल जीत लिया था। बता दें, इयो स्काई इस इवेंट में कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करके चैंपियन बनने वाली इतिहास की तीसरी सुपरस्टार बन चुकी हैं और उनसे पहले अल्बर्टो डेल रियो (2011) और रैंडी ऑर्टन (2013) ऐसा कर चुके हैं।

- जैसा कि हमने बताया कि शार्लेट फ्लेयर को SummerSlam 2023 में पिन होना पड़ा था। इससे पहले इस इवेंट में शार्लेट फ्लेयर के नाम 5-0 का रिकॉर्ड था। हालांकि, इस साल मिली हार के साथ ही शार्लेट फ्लेयर के SummerSlam में अनडिफिटेड स्ट्रीक का अंत हो गया।

Ad

- रोमन रेंस ने SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में जे उसो को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराया। इस मुकाबले में जे उसो को हराने के साथ ही रोमन रेंस ने SummerSlam में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। रोमन रेंस को इस इवेंट में आखिरी हार साल 2017 में मिली थी और रोमन ने इसके बाद SummerSlam में लड़े हर एक मैच में जीत दर्ज की है।

- ब्रॉक लैसनर को SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार मिली थी। इस हार के साथ ही ब्रॉक की इस इवेंट में लूजिंग स्ट्रीक बरकरार है। बता दें, ब्रॉक लैसनर को SummerSlam में लड़े गए पिछले 6 मैचों में से 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

- SummerSlam 2023 में एक दशक में पहला ऐसा मौका आया जब ब्रॉक लैसनर ने इस शो को मेन इवेंट नहीं किया। बता दें, बीस्ट को इससे पहले आखिरी बार साल 2013 में SummerSlam को मेन इवेंट करने का मौका नहीं दिया गया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications