Roman Reigns vs Jey Uso: WWE SummerSlam के मेन इवेंट में रोमन रेंस और जे उसो (Roman Reigns vs Jey Uso) के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिला। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबले में एक्शन की कोई कमी नहीं थी और साथ ही मैच में बहुत बड़ा धोखा भी देखने मिला।रेंस और उसो मैच की शुरुआत रिंग में हुई, जिसके बाद जल्द ही केंडो स्टिक, स्टील चेयर और टेबल्स का भी इस्तेमाल देखने को मिला। दोनों सुपरस्टार्स ने एक्शन सिर्फ रिंग तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि वो लड़ते हुए फैंस के बीच भी पहुंच गए। हालांकि यहां पर Roman Reigns को सोलो सिकोआ का साथ मिला, जिन्होंने जे उसो पर अटैक किया और टेबल पर पटका भी था।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Jey getting tag-teamed by Roman & Solo. #WWE #Summerslam pic.twitter.com/0tl4TqJ0ob6012Jey getting tag-teamed by Roman & Solo. 😔#WWE #Summerslam pic.twitter.com/0tl4TqJ0obइसके बाद वो जे उसो को रिंग के अंदर लेकर आए और रेंस-सिकोआ मिलकर जे पर स्पीयर स्पाइक का कॉम्बिनेशन लगाने वाले थे। हालांकि जे ने खुद को बचाया और गलती से रेंस ने सोलो सिकोआ को ही स्पीयर दे दिया। जे को बढ़त मिली और उन्होंने चेयर से दोनों भाइयों की हालत खराब कर दी और इसके बाद फिर से लड़ते हुए यह रिंग के बाहर पहुंच गए। एक तरफ रेंस और सिकोआ के भी अनबन देखने मिल रही थी, इसका फायदा जे ने उठाया और बैरिेकेड पर रेंस को स्पीयर दे दिया।सोलो सिकोआ ने रेंस की मदद करनी चाही और जे उसो को वो कमेंट्री टेबल पर पटकने वाले थे, लेकिन जे उसो ने पलटवार किया और सिकोआ को कमेंट्री टेबल पर स्पलैश देते हुए उन्हें धराशाई कर दिया। जे उसो के लिए रास्ता साफ हो गया था और इस समय तक रोमन रेंस भी पूरी तरह से डाउन ही थे।WWE SummerSlam 2023 में किस सुपरस्टार ने किसे धोखा दिया?जे उसो इस समय तक जीतने के काफी करीब आ गए थे और उन्होंने पहले रेंस पर स्पीयर लगाया। इसके बाद टॉप रोप से स्पलैश लगाया। वो जब पिन करने गए तभी किसी सुपरस्टार ने उन्हें रिंग के बाहर खींच लिया। वो सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि जे उसो के अपने भाई जिमी उसो थे। जिमी उसो ने जे उसो पर सुपरकिक लगाते हुए उन्हें धोखा दिया और फिर उन्हें रिंग के अंदर धकेलकर वो चले गए। जे ने इस धोखे की उम्मीद नहीं की थी और इसके साथ ही उनका इतिहास रचने का सपना चकना चूर हो गया था।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"I have nothing but disgust for Roman Reigns, Solo Sikoa, Paul Heyman and most importantly, that damned JIMMY USO! "MICHAEL COLE THE GOAT! #WWE #Summerslam pic.twitter.com/oj4IZanDnf2539310"I have nothing but disgust for Roman Reigns, Solo Sikoa, Paul Heyman and most importantly, that damned JIMMY USO! "MICHAEL COLE THE GOAT! 🐐#WWE #Summerslam pic.twitter.com/oj4IZanDnfWWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns vs Jey Uso ट्राइबल कॉम्बैट मैच में किसकी हुई जीत?जिमी उसो द्वारा जे उसो को रिंग में भेजने के बाद Roman Reigns का काम काफी ज्यादा आसान हो गया था। उन्होंने जे उसो को टेबल पर स्पीयर और इससे टेबल भी टूट गया था। रेंस ने फिर जे उसो को पिन किया और इसी के साथ मैच जीत लिया। रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच को जीतने में कामयाब हुए और उन्होंने एक बार फिर जे उसो को हराया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#AndStill..The reign of Roman continues #WWE #Summerslam pic.twitter.com/Nm8N4BtV9713924#AndStill..The reign of Roman continues #WWE #Summerslam pic.twitter.com/Nm8N4BtV97