WWE फैंस को मिली डबल खुशखबरी, सीएम पंक के ऐतिहासिक फर्स्ट टाइम एवर मैच का हुआ ऐलान, 10 साल का 'सूखा' होगा खत्म?

WWE
WWE SummerSlam 2024 में सीएम पंक का होगा महामुकाबला (Photo: WWE.com)

CM Punk vs Drew McIntyre Match Announced: WWE SummerSlam 2024 के लिए एक और बड़े मैच का ऐलान कर दिया गया है। इस मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। समर की सबसे बड़ी पार्टी में सीएम पंक (CM Punk) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच फर्स्ट टाइम एवर मुकाबला देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि सैथ रॉलिंस गेस्ट रेफरी की भूमिका में रहेंगे।

Ad
Ad

Raw में इस हफ्ते सीएम पंक का सैगमेंट हुआ। पंक बहुत गुस्से में दिखाई दिए। उन्होंने ऐलान किया कि वो मुकाबला लड़ने के लिए मेडिकली क्लियर हो गए हैं। उन्होंने इसके बाद मैकइंटायर को बुलाया और उनकी हालत खराब करने की धमकी दी।

मैकइंटायर एंट्रेंस रैंप पर आए और उन्होंने कहा कि पंक की वजह से उन्हें बहुत हार मिली है। ड्रू ने भी पंक की हालत खराब करने की बात कही। सीएम इसके बाद ड्रू के ऊपर अटैक करने चले गए। हालांकि, ऑफिशियल्स ने उन्हें रोक दिया।

एडम पीयर्स ने इसके बाद एंट्री की। उन्होंने कहा कि ड्रू का सस्पेंशन हट गया है और सीएम पंक लड़ने के लिए क्लियर हो गए हैं। पीयर्स ने बड़ा ऐलान करते हुए दोनों के बीच SummerSlam के लिए मैच ऑफिशियल कर दिया।

पीयर्स ने इसके बाद कहा कि पंक और ड्रू के बीच होने वाले मैच में सैथ रॉलिंस स्पेशल गेस्ट रेफरी होंगे। रॉलिंस ने भी एंट्री की और एडम से हाथ मिलाकर रिंग में आए। रॉलिंस ने कहा कि वो समस्या पैदा करने वाले इंसान नहीं हैं बल्कि समाधान लाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पंक और ड्रू को उनकी जगह सिर्फ एक ही व्यक्ति दिखा सकता है और वो विजनरी, सैथ रॉलिंस हैं।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में कौन मारेगा बाजी?

SummerSlam 2024 में अब ड्रू और पंक के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। इन दोनों की राइवलरी को बहुत लंबा वक्त हो गया है। फैंस भी बड़े मैच की उम्मीद कर रहे थे। अच्छी खबर ये है कि पंक फिट हो गए हैं। मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्हें चोट लग गई थी। इसके बाद वो रिंग में तो आए लेकिन एक्शन में नहीं दिखे। हालांकि, उन्होंने मैकइंटायर के साथ अपनी राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया।

अब देखना होगा कि SummerSlam 2024 में कौन किसके ऊपर भारी पड़ेगा। गेस्ट रेफरी रॉलिंस हैं तो वो भी कुछ ना कुछ बवाल जरूर मचाएंगे। पंक ने WWE टीवी पर अपना आखिरी सिंगल्स मुकाबला दस साल पहले साल 2014 में जीता था। सवाल ये खड़ा होता है कि वो इस बार जीत हासिल कर 10 साल का सूखा खत्म कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications