WWE SummerSlam में रोमन रेंस की धमाकेदार वापसी के बाद फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब 

WWE
WWE में आखिरकार हुई रोमन रेंस की वापसी (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Returns Fans reactions: WWE SummerSlam में फैंस की सबसे बड़ी इच्छा पूरी हुई और आखिरकार रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी देखने को मिली। रेंस ने मेन इवेंट में हुए कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए हुए ब्लडलाइन रूल्स मैच के दौरान वापसी की।

Ad

रोमन ने रिंग में आने के बाद सोलो सिकोआ से बदला लिया। उन्होंने पहले सोलो पर सुपरमैन पंच लगाया और फिर स्पीयर लगाते हुए उन्हें ढेर किया। इसका फायदा कोडी रोड्स ने उठाया और क्रॉस रोड्स लगाते हुए अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। रेंस ने कोडी की तरफ भी इज्जत दिखाई।

आपको बता दें कि रेंस ने वापसी के दौरान ऑरिजनल ट्राइबल चीफ (OTC) की टी-शर्ट पहनी हुई थी। रेंस की वापसी से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और हर कोई उन्हें वापस देखकर काफी ज्यादा खुश है। सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिली है।

WWE SummerSlam में रोमन रेंस की वापसी के बाद फैंस ने क्या कहा?

(रोमन रेंस ने रिंग में खड़े होकर दिखाया कि यह क्यों उनकी कंपनी है। WWE इज बैक, द पावर इज बैक, द ऑरिजनल ट्राइबल चीफ वापस आ गए हैं।)

Ad

(रोमन रेंस को अपने करियर में सबसे ज्यादा चीयर आज किया गया। ग्रेटेस्ट पॉप ऑफ ऑल टाइम। नंबर 1, द निडल मूवर, कंपनी के फेस और द ऑरिजनल ट्राइबल चीफ।)

Ad

(मैं ओवरबोर्ड नहीं जाऊंगा कि रोमन रेंस और कोडी रोड्स सबसे अच्छे दोस्त हैं। रेंस ने सोलो को फिनिश करने के बाद कोडी की तरफ इज्जत दिखाई। वो काफी शानदार पल था।)

Ad

(यह तभी होता है जब आप ऑरिजनल ट्राइबल चीफ से पंगा लेते हैं। आपको नतीजा भुगतना होता है।)

Ad

(आप इस बात से मना नहीं कर सकते हैं कि WWE में मेन मैन कौन हैं। रोमन रेंस को टाइटल की जरूरत नहीं है, वो खुद ही एक टाइटल हैं।)

Ad

(4 लंबे महीनों बाद इस जनरेशन का सबसे बड़ा स्टार, ग्रेटेस्ट WWE चैंपियन ऑफ ऑल टाइम, रोमन रेंस बतौर बेबीफेस वापस आ गए हैं। WWE इज बैक।)

Ad

(द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम इज बैक, प्रोफेशनल रेसलिंग इज बैक, द रियल ट्राइबल चीफ इज बैक, रोमन रेंस वापस आ गए हैं।)

Ad

(मुझे पता है कि मैं इसे 500 बार देखने वाला हूं और इसे सभी IWC को भी दिखाऊंगा। सभी को दिखाना है कि क्यों रोमन रेंस WWE के फेस हैं।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications