3 बड़े धोखे जो WWE SummerSlam 2024 में देखने को मिल सकते हैं

जानिए WWE SummerSlam 2024 में क्या-क्या बवाल हो सकता है? (Photo: WWE.com)
जानिए WWE SummerSlam 2024 में क्या-क्या बवाल हो सकता है? (Photo: WWE.com)

Big Betrayal SummerSlam 2024: WWE SummerSlam 2024 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस शो के ऊपर सभी की नज़रें टिकी हैं और कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान भी कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी किसी बड़े सरप्राइज की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad

हर साल SummerSlam में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो हमेशा फैंस के जेहन में बस जाती हैं। इस साल भी ऐसा देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े धोखों के बारे में बात करेंगे जो SummerSlam 2024 में देखने को मिल सकते हैं।

#3 WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन सभी को चौंका सकते हैं

Ad

मौजूदा समय में कोडी रोड्स की राइवलरी ब्लडलाइन के साथ चल रही है। इसमें कोडी का साथ रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस दे रहे हैं। रोड्स और रैंडी का साथ SummerSlam 2024 तक ही हो सकता है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कोडी अपने टाइटल को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

मुकाबले में ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों द्वारा दखलअंदाजी जरूर होगी। कोडी का साथ देने के लिए रैंडी और केविन आएंगे। पिछले कुछ समय से फ्यूचर में ऑर्टन और रोड्स के बीच मैच की खबरें भी सामने आ रही हैं। रैंडी भी रोड्स के खिलाफ कई बार टर्न के संकेत दे चुके हैं। ऐसे में SummerSlam 2024 में मौजूदा चैंपियन को द वाइपर द्वारा बड़ा धोखा मिल सकता है।

#2 क्या WWE के सबसे बड़े हील डॉमिनिक मिस्टीरियो करेंगे कमाल?

Ad

WrestleMania XL के बाद का सफर रिया रिप्ली के लिए अच्छा नहीं रहा। इंजरी के कारण उन्हें अपना टाइटल छोड़ना पड़ा था। दो हफ्ते पहले रिया ने वापसी की। उनकी गैरमौजूदगी में डॉमिनिक और लिव की लव स्टोरी देखने को मिली। पिछले हफ्ते रिप्ली ने मिस्टीरियो को काले गुलाब का फूल देकर माफ कर दिया है।

लिव को लग रहा है कि डॉमिनिक अंत में उनके पास आ जाएंगे। SummerSlam 2024 में लिव अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगे। अभी के लिहाज से लग रहा है कि मुकाबले में रिप्ली का साथ डॉमिनिक देंगे लेकिन ये गलत भी हो सकता है। रिया को धोखा देकर मॉर्गन की साइड मिस्टीरियो जा सकते हैं।

#1 क्या पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस का दिखेगा अलग रूप?

Ad

SummerSlam 2024 में ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला अब लगभग तय लग रहा है। समर की सबसे बड़ी पार्टी में सैथ रॉलिंस का क्या रोल रहेगा ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, वो अहम भूमिका निभाते हुए बड़ा काम कर सकते हैं।

WrestleVotes की रिपोर्ट्स के अनुसार पंक और ड्रू के बीच होने वाले संभावित मुकाबले में सैथ गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो रॉलिंंस मैच के दौरान पंक के ऊपर अटैक कर उन्हें धोखा दे सकते हैं। इस वजह से ड्रू की जीत हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications