WWE के 2 सुपरस्टार्स जिनका चैंपियन बनने का सपना SummerSlam 2024 में चकनाचूर हो सकता है और 2 जो इतिहास रच सकते हैं

WWE में चैंपियन बनना बड़ी बात होती है (Photos: WWE.com)
WWE में चैंपियन बनना बड़ी बात होती है (Photos: WWE.com)

Stars Whose Dream Becoming Champion Success or Shatter SummerSlam 2024: WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम (SummerSlam 2024) अब महज कुछ दिन दूर है। इस इवेंट के लिए इस आर्टिकल के लिखे जाने तक 7 मैच घोषित हैं, इसमें से 6 चैंपियनशिप के लिए होंगे।

Ad

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 2 सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिनका चैंपियन बनने का सपना SummerSlam 2024 में चकनाचूर हो सकता है, जबकि 2 ऐसे भी हैं जो अपना चैंपियनशिप मैच जीतकर इतिहास रच सकते हैं।

#2 सपना चकनाचूर हो सकता है: क्या रिया रिप्ली के लिए WWE SummerSlam 2024 बुरा होगा?

Ad

रिया रिप्ली ने 15 जुलाई 2024 वाले Raw एपिसोड में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन को WWE SummerSlam 2024 में चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज किया था। यह एक सिंगल्स मैच है लेकिन इस मैच में रिया का सपना चकनाचूर हो सकता है।

रिया और डॉमिनिक मिस्टीरियो इस समय साथ हैं। डॉमिनिक को हालिया Raw एपिसोड में लिव के रोने का कारण बनते हुए देखा गया था। ऐसा संभव है कि यह एक सेटअप हो, जिसको रिया अभी समझ नहीं पा रही हैं। ऐसे में यह हो सकता है कि रिया अपना टाइटल मैच डॉमिनिक की वजह से हार जाए और एक बार फिर विमेंस चैंपियन बनने का उनका सपना टूट जाएं।

#2 इतिहास रच सकते हैं: एलए नाइट WWE SummerSlam 2024 में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीतना चाहेंगे

Ad

एलए नाइट WWE SummerSlam 2024 में लोगन पॉल को उनकी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर रहे होंगे। यह एक बड़ा मैच है और नाइट इसे जीतकर मेन रोस्टर में अपनी पहली चैंपियनशिप जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच सकते हैं।

नाइट के लिए यह मुकाबला बेहद खास है क्योंकि वह एक लंबे समय से इसके लिए कोशिश कर रहे हैं। वह आखिरकार पिछले SmackDown एपिसोड में चैंपियन लोगन पॉल से कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा पाए थे, जिसके कारण यह मैच ऑफिशियल हुआ था।

#1 सपना चकनाचूर हो सकता है: सोलो सिकोआ के लिए WWE SummerSlam 2024 बुरी तरह से खत्म हो सकता है

Ad

सोलो सिकोआ SummerSlam 2024 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को उनकी चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर रहे होंगे। सोलो के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है, लेकिन यह सोचना कि वह रोड्स को इतनी जल्दी हरा देंगे, तो यह गलत हो सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि सोलो को और बेहतर होने की जरूरत है। सोलो चूंकि रोमन रेंस का जिक्र काफी ज्यादा करते हैं और उनकी वापसी की उम्मीदें हैं तो ऐसे में वह टाइटल जीतकर क्या करेंगे? इनकी स्टोरी तो बिना किसी टाइटल के भी हो सकती है।

#1 इतिहास रच सकते हैं: गुंथर का WWE SummerSlam 2024 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना इतिहास रचने जैसा होगा

Ad

गुंथर ऐसे रेसलर हैं जिनका WWE में ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। वह 666 दिनों तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे जो एक रिकॉर्ड है। उन्हें अबतक WWE में सिर्फ तीन बार ही हराया गया है, जो कि एक बेहद बड़ी बात है।

ऐसे में उनका वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ SummerSlam 2024 में होने वाला मैच हारना थोड़ा मुश्किल है। गुंथर अपना मैच जीतकर इतिहास रच सकते हैं। इन दोनों को हालिया Raw एपिसोड में देखा गया था, जहां इन्होंने एक-दूसरे पर अटैक किया था

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications