WWE SummerSlam 2023: WWE समरस्लैम 2023 (SummerSlam 2023) को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। ये कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट हैं। इस प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर WWE ने अभी तक 8 ब्लॉकब्लास्टर मैचों का ऐलान कर दिया है। फैंस को उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी उन्हें शो के दौरान कई सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं।SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान WWE के कई सबसे विवादित मोमेंट हुए हैं, जिन्हें फैंस आज भी याद करते हैं। इस आर्टिकल में हम SummerSlam में हुए ऐसे ही विवादित मोमेंट्स के बारे में बात करने वाले हैं। #3 WWE SummerSlam 2010 में नेक्सस को टीम सीना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा थाDAMAGE CTRL. | NOT @itsBayleyWWE (Parody) (Fan!)@RebornRoleModelStill can't believe Vince bungled such an easy finish... #Summerslam #Nexus @KJonhson92 pic.twitter.com/fUJsQYvlsK5Still can't believe Vince bungled such an easy finish... #Summerslam #Nexus @KJonhson92 pic.twitter.com/fUJsQYvlsK2010 में नेक्सस ग्रुप ने WWE में डेब्यू किया था। इस ग्रुप ने आते ही WWE में अपना इम्पैक्ट बना दिया था। एक ग्रुप के रूप में उन्होंने WWE के हर बड़े सुपरस्टार को हराया था और मौका मिलने पर उनके ऊपर अटैक भी किया था। उनके इस अटैक से परेशान होकर जॉन सीना ने एक ग्रुप बनाया था।उनके इस ग्रुप में कंपनी के 7 बड़े स्टार्स शामिल थे। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि नए स्टार्स को पुश देने के लिए टीम सीना इस मैच को हार सकती है, लेकिन इस मैच में टीम सीना ने जीत हासिल की थी। सीना ने अंत में वेड बैरेट और जस्टिन गेब्रियाल को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। फैंस कंपनी के इस फैसले से खुश नहीं थे और आज भी इसे काफी विवादित पल माना जाता है। आपको बता दें कि इस हार का सबसे ज्यादा नुकसान नेक्सस ग्रुप को ही हुआ और इसके बाद वो पहले जैसा मोमेंटम कभी हासिल ही करने में कामयाब नहीं हो पाए। WWE SummerSlam 2023 के लाइव एक्शन को फैंस इंग्लिश, हिंदी और तेलुगु-तमिल में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर देख सकते हैं। #2 SummerSlam 2018 में बैकी लिंच का शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ हील टर्न लेनाMaster Monépulator@LitasaultBanksToday 4 years ago on Smackdown Live 08/14/2018 Becky Lynch, Charlotte Flair and Carmella came face to face to face before their triple threat match at SummerSlam for the Smackdown women's titleThis segment is remembered for Charlotte calling Carmella a diva in a women's era pic.twitter.com/SqfyFnrL2u142Today 4 years ago on Smackdown Live 08/14/2018 Becky Lynch, Charlotte Flair and Carmella came face to face to face before their triple threat match at SummerSlam for the Smackdown women's titleThis segment is remembered for Charlotte calling Carmella a diva in a women's era pic.twitter.com/SqfyFnrL2u2018 में बैकी लिंच एक फेस स्टार के रूप में नज़र आ रही थी। इस दौरान उनकी और शार्लेट फ्लेयर की दोस्ती किसी से छुपी नहीं थी, लेकिन SummerSlam 2018 में सब कुछ बदल गया था। इस इवेंट से कुछ समय पहले ही शार्लेट फ्लेयर को विमेंस टाइटल मैच का हिस्सा बनाया गया था।इससे पहले ये मैच कार्मेला और बैकी लिंच की बीच हो रहा था। इस मैच में बैकी लिंच को हार का सामना करना पड़ा था और शार्लेट नई चैंपियन बनने में कामयाब हुई थीं। अपनी करारी हार के बाद बैकी लिंच ने शार्लेट पर अटैक कर दिया था और हील टर्न ले लिया था। इस हील टर्न के बाद उन्होंने एंटी हीरो वाला कैरेक्टर अपनाया था।भले ही उस वक्त बैकी लिंच के हील टर्न की उम्मीद किसी ने नहीं की थी, लेकिन उनके द्वारा लिया गया कदम द मैन के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ और उन्होंने आगे जाकर काफी सफलता हासिल की। #1 SummerSlam 2016 में ब्रॉक लैसनर ने रैंडी ऑर्टन को नॉक आउट कर दिया थाTambu@SoceQuiPeut7) 21.08.2016 - Brooklyn, New York 15,974 / Match simple : Brock Lesnar bat Randy Orton via TKO (11:45)La WWE avait accordé à Brock le droit de combattre à l'UFC 200. Le match contre Orton aura lieu malgré le contrôle antidopage positif de Brock quelques jours avant SummerSlam. pic.twitter.com/F05rnXiwbA107) 21.08.2016 - Brooklyn, New York 15,974 / Match simple : Brock Lesnar bat Randy Orton via TKO (11:45)La WWE avait accordé à Brock le droit de combattre à l'UFC 200. Le match contre Orton aura lieu malgré le contrôle antidopage positif de Brock quelques jours avant SummerSlam. pic.twitter.com/F05rnXiwbASummerSlam 2016 में ब्रॉक लैसनर का सामना मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन से हुआ था। इस मैच को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे, लेकिन ये मैच WWE के सबसे विवादित मोमेंट्स में से एक था। अंत में लैसनर ने ऑर्टन पर इतने पंच मारे कि उनके सिर से खून निकलने लगा था और इसी वजह से बीस्ट ने KO के जरिए इस मैच को जीता था। जिस तरह इस मैच को बुक किया गया था उसे देखकर कोई भी खुश नहीं हुआ था। इस अटैक की वजह से रैंडी ऑर्टन के सिर पर दस टांके लगे थे। हालांकि ये फिनिश प्लान था, लेकिन बैकस्टेज में कई स्टार्स इससे खुश नहीं थे। WWE दिग्गज क्रिस जैरिको ने भी ब्रॉक लैसनर से इसको लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था।