WWE SummerSlam पीपीवी काफी करीब है। द ग्रेट खली (The Great Khali) को WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने अपने जबरदस्त साइज और ताकतवर मूव्स की मदद से काफी ज्यादा नाम कमाया है। उन्होंने WWE में 10-15 सालों तक लगातार काम नहीं किया लेकिन जब भी वो टेलीविजन पर दिखाई देते थे तो वो सभी प्रशंसकों का ध्यान खींच लेते थे। समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी उनके लिए साधारण रहा है।To retain his WWE Championship, @TripleH had to make it past The Great Khali. #SummerSlam And of course my hero wins! pic.twitter.com/imXdDaG7uA— مانو (@ManalBelhassane) August 17, 2014SummerSlam में द ग्रेट खली ने चुनिंदा मैच लड़े हैं। इस दौरान सभी मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। मुकाबलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन अंत में खली का पलड़ा भारी रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम द ग्रेट खली के SummerSlam मैचों और उन्हें हराने वाले सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे।3- WWE SummerSlam 2007 में द ग्रेट खली vs बतिस्ताThere matches are so bad that they become hilarious and Batista vs The Great Khali at Summerslam 2007 was one of them😂😂😂😂😂😂#wwe #SummerSlam pic.twitter.com/0vnFV82mgo— TribalBeliever (@hashira95) August 7, 2021बतिस्ता और द ग्रेट खली के बीच SummerSlam 2017 में एक जबरदस्त मैच देखने को मिला था। द ग्रेट खली उस समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन थे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर दिया था। उन्हें पराजित करना उतना आसान नहीं था लेकिन बतिस्ता के पास बड़े इवेंट में अपनी छाप छोड़ने का मौका था। मैच में बतिस्ता ने समय-समय पर वापसी करने की कोशिश की लेकिन खली का पलड़ा ज्यादातर समय भारी रहा। खली की वजह से वर्ल्ड टाइटल मैच का अंत DQ से हो गया।मैच तो बतिस्ता जीत गए लेकिन भारतीय सुपरस्टार ने अपने वर्ल्ड टाइटल को रिटेन कर लिया। खली ने मैच के बाद भी बतिस्ता पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वो बच गए। उन्होंने फिर दिग्गज पर स्पीयर लगाकर उन्हें धराशाई किया। उन्होंने खली पर लगातार कई चेयर शॉट्स लगाकर अपना बदला निकाला। मैच में खली को हार जरूर मिली लेकिन अच्छी चीज़ यह रही कि उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया। यह खली का पहला SummerSlam मैच था और इसमें उन्हें हार मिली थी। हालांकि, यह मुकाबला यादगार रहा था।