WWE SummerSlam 2023: WWE के साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट समरस्लैम 2023 (WWE SummerSlam 2023) को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। WWE ने अभी तक इस शो के लिए कई धमाकेदार मैचों का ऐलान कर दिया है। हालांकि ये प्रीमियम लाइव इवेंट अपने यादगार रिटर्न्स के लिए जाना जाता है।दो साल पहले इस प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान ब्रॉक लैसनर और बैकी लिंच वापस आए थे। इसके अलावा 2020 में रोमन रेंस ने एक नए अवतार में कंपनी में इसी शो के दौरान वापसी की थी। अपने इस रिटर्न के बाद उन्होंने कंपनी की हिस्ट्री को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था। वो एक हील कैरेक्टर में वापस आए थे। इसी बीच रिपोर्ट्स आ रही है कि द रॉक भी इस बार शो में वापसी कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस आर्टिकल में कि WWE SummerSlam में द रॉक अपने रिटर्न कर क्या कर सकते हैं:#3 WWE SummerSlam में ग्रेसन वॉलर और पूर्व WWE चैंपियन द रॉक के बीच हो सकता है सैगमेंट View this post on Instagram Instagram Postहाल में ही WWE स्टार ग्रेसन वॉलर ने कई बार द रॉक की पर्सनल लाइफ को लेकर कमेंट किये थे। उन्होंने द रॉक की बेटी पर भी निशाना साधा था। ऐसे में द रॉक वापस आकर ग्रेसन वॉलर के खिलाफ एक प्रोमो सैगमेंट का हिस्सा बन सकते हैं। दोनों ही स्टार्स अपने माइक वर्क के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में एक दमदार सैगमेंट भी फैंस को देखने को मिल सकता है।द रॉक के इस प्रोमो के बाद WWE इन दोनों ही स्टार्स को SummerSlam में एक साथ बुक कर सकती है। इस सैगमेंट में ये दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे के खिलाफ प्रोमो कर सकते हैं। इस सैगमेंट से फैंस का भी ध्यान ग्रेसन वॉलर की तरफ जाएगा और उन्हें भी इसका फायदा होगा।#2 जजमेंट डे के खिलाफ सैमी जे़न और सैथ रॉलिंस की मदद कर सकते हैंDamian Priest@ArcherOfInfamyFamily ⚖️Hands together, look natural @dominik_35 "say less fam" 🤣 #TheJudgmentDay pic.twitter.com/oWoQbVZ7k85237638Family ⚖️Hands together, look natural @dominik_35 "say less fam" 🚔 🤣 #TheJudgmentDay pic.twitter.com/oWoQbVZ7k8WWE Raw में इस समय सैथ रॉलिंस और जजमेंट डे ग्रुप के बीच दुश्मनी चल रही है। इस दुश्मनी में सैथ रॉलिंस को अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस केविन ओवेंस और सैमी जे़न की भी हेल्प मिली है। हालांकि इस समय केविन ओवेंस इंजरी की वजह से इन रिंग एक्शन से दूर हैं।इस वजह से अब WWE सैथ रॉलिंस और सैमी जेन की मदद के लिए द रॉक को वापस ला सकती है। अपने रिटर्न पर द रॉक, जजमेंट डे के खिलाफ सैथ रॉलिंस और सैमी जे़न की मदद कर सकते हैं। उनकी मदद से सैथ रॉलिंस को जजमेंट डे के खिलाफ जीत भी मिल सकती है।#1 WWE SummerSlam में द रॉक की वजह से रोमन रेंस को करना पड़ सकता है हार का सामनाRoman Reigns@WWERomanReigns.@TheRock at #WrestleMania... Jey @WWEUsos at #WWEClash, my responsibility is putting our family’s name on top of the card and at the center of @WWE Universe. twitter.com/wweontnt/statu…125911683.@TheRock at #WrestleMania... Jey @WWEUsos at #WWEClash, my responsibility is putting our family’s name on top of the card and at the center of @WWE Universe. twitter.com/wweontnt/statu…WWE SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस का सामना जे उसो से होना है। ये मुकाबला ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। इस मैच में रोमन रेंस का टाइटल और उनकी ट्राइबल चीफ की पोजिशन दांव पर लगी होगी। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में अभी तक कई फैमिली मेंबर शामिल हो चुके हैं। ऐसे में कंपनी इस स्टोरीलाइन में द रॉक को शामिल कर सकती है। द रॉक, रोमन रेंस और जे उसो के मैच में इंटरफेयर कर सकते हैं। उनके इस इंटरफेयर से रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ सकता है और वो अपना टाइटल और ट्राइबल चीफ की पोजिशन दोनों को ही खो सकते हैं। इस मैच में हार के बाद रोमन रेंस बदला लेने के लिए द रॉक को चैलेंज भी कर सकते हैं। इसके साथ ही शायद आखिरकार फैंस को मेनिया में रेंस और रॉक के बीच मैच देखने को मिल जाए।