SummerSlam: WWE SummerSlam 2023 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। इस साल समरस्लैम (SummerSlam) की शुरूआत लोगन पॉल (Logan Paul) vs रिकोशे (Ricochet) मैच के जरिए हुई। वहीं, इस इवेंट का अंत रोमन रेंस (Roman Reigns) vs जे उसो (Jey Uso) के ट्राइबल कॉम्बैट मैच के जरिए हुआ।वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस vs फिन बैलर मैच WWE SummerSlam 2023 में हुए सबसे बेहतरीन मुकाबलों में से एक था। इस साल SummerSlam में कुछ ऐसी चीज़ें देखने को मिली जिसने काफी निराश किया। इस आर्टिकल में हम ऐसी 4 बड़ी गलतियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE SummerSlam 2023 इवेंट में देखने को मिलीं।4- WWE SummerSlam 2023 में Brock Lesnar vs Cody Rhodes मैच में हुई बड़ी गलतीSportskeeda Wrestling@SKWrestling_How was that not a DQ tho? #Summerslam #WWE pic.twitter.com/gDDANqVPBb5658276How was that not a DQ tho? 😂#Summerslam #WWE pic.twitter.com/gDDANqVPBbWWE SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स ने सिंगल्स मैच में ब्रॉक लैसनर का सामना किया था। इस मैच में किसी तरह की स्टिपुलेशन (शर्त) नहीं जुड़ी हुई थी। बता दें, WWE में आम मैचों में हथियारों का इस्तेमाल करने पर पाबंदी होती है और अगर कोई रेसलर ऐसा करने की कोशिश करता है तो मैच को DQ के जरिए समाप्त कर दिया जाता है।बता दें, कोडी रोड्स ने SummerSlam 2023 में हुए मैच में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ स्टील स्टेप्स का हथियार के रूप में इस्तेमाल किया था। इसके बावजूद भी रेफरी ने मैच का DQ के जरिए अंत नहीं किया था और नियम के हिसाब से ब्रॉक को DQ के जरिए मैच का विजेता बनाना चाहिए था। यही कारण है कि यह कहना गलत नहीं होगा कि इस मैच में रेफरी से बहुत बड़ी गलती हो गई थी।3- WWE SummerSlam 2023 में Finn Balor को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन नहीं बनाना View this post on Instagram Instagram Postफिन बैलर को SummerSlam 2023 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में कम्पीट करने का मौका मिला था। इस मैच में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला था और फिन कुछ मौकों पर सैथ को हराने के काफी करीब आ गए थे। यही नहीं, मैच के अंतिम पलों में फिन बैलर के सभी साथी रिंगसाइड पर आ गए थे। इसके बावजूद सैथ रॉलिंस ने अंत में फिन बैलर को MITB ब्रीफकेस पर कर्ब स्टॉम्प देकर पिन करते हुए मैच जीत लिया।देखा जाए तो फिन बैलर को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का इतना बढ़िया मौका WWE के पास काफी लंबे समय बाद आया था लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने फिन को हार के लिए बुक कर दिया। अगर फिन बैलर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनते तो डेमियन प्रीस्ट के साथ उनकी स्टोरीलाइन रोचक मोड़ ले लेती। यही नहीं, फिन बैलर के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने से उनके फैक्शन जजमेंट डे को भी काफी फायदा होता।2- WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns vs Jey Uso मैच का बेकार अंत View this post on Instagram Instagram PostWWE SummerSlam 2023 में सभी रोमन रेंस vs जे उसो मैच का जिमी उसो के दखल के जरिए अंत होने की अटकलें लगा रहे थे। इस मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला और जिमी उसो द्वारा जे उसो पर किए हमले का फायदा उठाकर रोमन रेंस मैच जीतने में कामयाब रहे। याद दिला दें, Clash at the Castle में सोलो सिकोआ ने ड्रू मैकइंटायर को रिंग के बाहर खींचकर उन्हें रोमन रेंस को हराने से रोका था।SummerSlam 2023 में जिमी उसो ने कुछ इसी प्रकार जे उसो को जीत हासिल करने से रोका। यही कारण है कि WWE को SummerSlam में हुए रोमन रेंस vs जे उसो मैच का अलग तरीके से अंत करना चाहिए था। बता दें, अधिकतर फैंस मेन इवेंट में हुए इस मैच के नतीजे से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।1- WWE SummerSlam 2023 में एक भी सरप्राइज वापसी देखने को नहीं मिलनाWrestle Features@WrestleFeaturesWWE Legend, Randy Orton is in Detroit ahead of #SummerSlam tomorrow. (PWInsider) pic.twitter.com/5h4DSGL6YU4735343WWE Legend, Randy Orton is in Detroit ahead of #SummerSlam tomorrow. (PWInsider) 🐍 pic.twitter.com/5h4DSGL6YUSummerSlam को WWE के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जाता है। पिछले कुछ सालों में SummerSlam के जरिए रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, बैकी लिंच जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स की यादगार वापसी कराई गई थी। इस बार भी SummerSlam में रैंडी ऑर्टन, ब्रे वायट जैसे कुछ बड़े सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी की अटकलें लगाई जा रही थी।हालांकि, इस साल SummerSlam में एक भी सरप्राइज वापसी देखने को नहीं मिली। इससे कई फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अगर रैंडी ऑर्टन या ब्रे वायट SummerSlam 2023 के जरिए वापसी करते तो यह काफी यादगार इवेंट बन जाता। ऐसा लग रहा है कि इन सुपरस्टार्स की वापसी के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।