WWE समरस्लैम (SummerSlam) के मेन इवेंट में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना (John Cena) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने शानदार काम किया लेकिन अंत में रेंस को जीत मिली। उन्होंने अपनी इस बड़ी जीत को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। हालांकि, मैच के बाद रोमन रेंस और सभी प्रशंसकों को एक बड़ा सरप्राइज मिला।ब्रॉक लैसनर की चौंकाने वाली वापसी हुई। उन्होंने आकर रोमन रेंस को कंफ्रंट किया और यह देखकर पॉल हेमन भी काफी चौंक गए थे। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर आमने-सामने आए लेकिन फिर यूनिवर्सल चैंपियन चले गए। ब्रॉक लैसनर को देखकर जरूर ही हर कोई सरप्राइज रह गया था।#Summerslam ends with Brock Lesnar confronting Roman Reigns and Reigns leaves the ring. pic.twitter.com/CDh8FpEtXO #WWE— NoDQ.com: #WWE #Summerslam news (@nodqdotcom) August 22, 2021हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि ब्रॉक लैसनर ने किन कारणों से SummerSlam 2021 में वापसी की और रोमन रेंस के सामने आने का निर्णय लिया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 बड़े कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam पीपीवी में चौंकाने वाली वापसी की।5- WWE SummerSlam 2021 को यादगार बनाने के लिएGet ready for Brock Lesnar vs. Roman Reigns! pic.twitter.com/oCKkF9PYlx #WWE #Summerslam— NoDQ.com: #WWE #Summerslam news (@nodqdotcom) August 22, 2021कुछ महीनों पहले खबरें सामने आई थी कि WWE ने SummerSlam 2021 को WrestleMania की तरह बड़ा बनाने का निर्णय लिया है। हालांकि, मैच कार्ड को देखकर लग रहा था कि यह एक शानदार इवेंट रहेगा लेकिन शायद ही SummerSlam पीपीवी WrestleMania का सामना कर पाएगा। इसके बावजूद WWE ने इसे सही मायने में यादगार बना दिया। पीपीवी में बड़े सुपरस्टार्स मौजूद थे। इसके साथ ही बैकी लिंच की वापसी देखने को मिली।यह इवेंट पहले ही शानदार बन गया था। इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर की मेन इवेंट में वापसी ने सभी को मुख्य रूप से चौंकाया। उनकी वापसी ने ही SummerSlam को यादगार बनाया। देखा जाए तो WWE ने SummerSlam को यादगार बनाने के लिए ब्रॉक लैसनर की वापसी तय की। WWE ने सही मायने में प्रशंसकों की उम्मीद खराब नहीं की और आने वाले एपिसोड्स के लिए सभी को हाइप कर दिया है।