WWE समरस्लैम (SummerSlam 2021) पीपीवी काफी ज्यादा खास रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE ने कई शानदार मैचों का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट में कुछ रोचक मैच देखने को मिलेंगे और इस वजह से हर कोई उम्मीद कर रहा है कि यह पीपीवी यादगार बनेगा। पिछले कुछ सालों में WWE ने SummerSlam को बेहतर बनाने की कोशिश की।इस दौरान WWE कुछ हद तक सफल भी रहा है। इस वजह से अब सभी उम्मीद करेंगे कि SummerSlam 2021 भी अच्छा रहेगा। इस इवेंट के लिए अब तक 10 मैच तय किये जा चुके और कुछ अन्य मुकाबलों का ऐलान भी देखने को मिल सकता है। SummerSlam का मैच कार्ड काफी बेहतर दिखाई दे रहा है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)WWE अपने इस इवेंट को खास बनाना चाहेगा। अगर WWE को ऐसा कुछ करना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SummerSlam 2021 में देखने को मिल सकती हैं।5- WWE SummerSlam में शार्लेट फ्लेयर की जीत के बाद बैकी लिंच की वापसी हो View this post on Instagram A post shared by The Man (@beckylynchwwe)Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए SummerSlam में एक धमाकेदार मैच देखने को मिलने वाला है। दरअसल, निकी A.S.H अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। निकी को WWE ने बतौर चैंपियन काफी कमजोर दिखाया है और वो SummerSlam में टाइटल हार सकती हैं। रिया रिप्ली काफी समय तक चैंपियन रह चुकी हैं। ऐसे में शार्लेट फ्लेयर को एक बार फिर चैंपियन बनाया जा सकता है।निकी A.S.H के टाइटल रन को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। ऐसे में अगर फ्लेयर द्वारा इसका अंत हो जाता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। WWE इसके बाद एक और बड़ा सरप्राइज दे सकता है। अगर मुकाबले के बाद बैकी लिंच की वापसी होती है तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी। कोई भी इसकी उम्मीद नहीं करेगा।